🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत

अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर रहे विधान सभा कर्मियों को विदाई

👤
prativad
👁 18692 व्यूज
📍 Bhopal
अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर रहे विधान सभा कर्मियों को विदाई
30 नवम्‍बर 2016, मध्‍यप्रदेश विधान सभा सचिवालय की सेवा से 30 नवम्‍बर, 2016 को अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके अनुभाग अधिकारी जयवीर सिंह तथा सहायक वर्ग-दो राजेन्‍द्र प्रसाद चतुर्वेदी को आज विधान सभा भवन में समारोहपूर्वक विदाई दी गई.



इस अवसर पर प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल एवं स्‍मृति-चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया. विदाई अवसर पर अपने उदबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने सचिवालय में अपनी सेवाएं पूर्ण लगन, कर्मठता एवं ईमानदारी से देते हुए सदैव सौम्‍य एवं शालीन व्‍यवहार का परिचय दिया है. उन्‍होंने सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की. अपर सचिव पी. एन. विश्‍वकर्मा द्वारा कार्यक्रम का आभार व्‍यक्‍त किया गया.



विदाई-कार्यक्रम में अपर सचिवद्वय वीरेन्‍द्र कुमार तथा सुधीर शर्मा सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.
Tags :