🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

दुबई में 'ब्रांड एमपी' की गूंज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रवासी भारतीयों, उद्योगपतियों और सांस्कृतिक आयोजनों में होंगे शामिल

👤
prativad
👁 1784 व्यूज
📍 भोपाल
दुबई में 'ब्रांड एमपी' की गूंज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रवासी भारतीयों, उद्योगपतियों और सांस्कृतिक आयोजनों में होंगे शामिल
13 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी दुबई यात्रा के पहले दिन, रविवार को मध्यप्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और वैश्विक पहचान को सशक्त करने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह यात्रा प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी नेटवर्क के साथ गहन संवाद और भागीदारी को नया आयाम देगी।

🌍 ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ से होगी शुरुआत
डॉ. यादव की यात्रा की शुरुआत दुबई के प्रतिष्ठित होटल अटलांटिस में आयोजित ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी। कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों, निवेश संभावनाओं और सांस्कृतिक वैभव को दर्शाती एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री प्रदेश की विविधता और क्षमताओं पर केंद्रित थीम प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

🤝 फ्रेंड्स ऑफ एमपी और प्रवासी भारतीयों से संवाद
मुख्यमंत्री दुबई में बसे मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों तथा फ्रेंड्स ऑफ एमपी सदस्यों से सीधा संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश की बदलती विकासीय तस्वीर, निवेश अवसरों, अधोसंरचना विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, प्रवासी प्रतिभाओं को राज्य निर्माण में सहभागी बनाने की अपील भी की जाएगी।

💼 भारतीय मूल के उद्योगपतियों से मुलाकात
डॉ. यादव दुबई में कार्यरत भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे। बातचीत के दौरान ईएसडीएम, फार्मा, टेक्सटाइल, ग्रीन हाइड्रोजन सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री प्रदेश की उद्योग-मैत्रीपूर्ण पारदर्शी नीतियों, आवश्यक अधोसंरचना और सक्रिय सरकारी समर्थन से प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे।

🎭 मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
इस यात्रा का सांस्कृतिक पहलू भी उतना ही सशक्त होगा। एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की लोक-संस्कृति से जुड़े नृत्य, संगीत, बटिक कला और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्रवासी भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

🏗️ उद्योग समूहों के साथ निवेश संवाद
दुबई के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री निवेश संवाद में भाग लेंगे, जिसमें पीएम मित्र पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, ग्रीन एनर्जी ज़ोन और एक जिला-एक उत्पाद जैसी प्रमुख औद्योगिक पहलों पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रदेश में उद्योगों के लिए दी जा रही स्थायित्व और पारदर्शिता-आधारित नीतियों को रेखांकित किया जाएगा।

🍽️ रात्रि भोज में निवेश और सहभागिता पर विमर्श
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा आयोजित विशेष रात्रि भोज में दुबई के प्रमुख उद्योगपति, प्रवासी प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर निवेश, साझेदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर खुले विचार-विमर्श की उम्मीद है।
Tags :