🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

745 करोड़ की भीकनगांव बिंजलवाडा उद्वहन सिंचाई परियोजना स्वीकृत

👤
DD
👁 16852 व्यूज
📍 Bhopal
745 करोड़ की भीकनगांव बिंजलवाडा उद्वहन सिंचाई परियोजना स्वीकृत
2 दिसम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बहुप्रतीक्षित भीकनगाँव-बिंजलवाड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है। लम्बे समय से क्षेत्र की जनता इस परियोजना को स्वीकृत करने की माँग कर रही थी। मुख्यमंत्री से सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि-मंडल ने मिलकर इस संबंध में अवगत करवाया था। परियोजना की मंजूरी पर क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक आभार माना है।



भीकनगांव बिंजलवाडा उद्वहन सिंचाई परियोजना से खरगोन जिले की भीकनगांव तहसील के 80, झिरन्या तहसील के 49, सनावद तहसील के 13, खण्डवा जिले की खण्डवा तहसील के 12 और पंधाना तहसील के 3 गाँव में सिंचाई से वंचित 50 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। परियोजना की लागत 745 करोड रुपये आंकी गई है। परियोजना में कोई डूब क्षेत्र नहीं होगा।



इसके लिये इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर के आर.डी. 57.850 कि.मी. से तीन चरण में 17.80 क्यूमेक्स जल लगभग 120.5 मीटर उद्वहन किया जायेगा। परियोजना में पानी उद्वहन करने के लिये 29.56 मेगावाट बिजली विद्युत विभाग से ली जायेगी। इसके लिये 3 पम्पिंग स्टेशन सहित 3300 मिली मीटर, 2950 मिली मीटर और 1300 मिली मीटर व्यास वाली 4 कि.मी., 2.3 कि.मी. तथा 2.7 कि.मी. लंबी राईजिंग मेन पाईप लाईन डाली जायेगी।



इंदिरा सागर नहर से पानी लिफ्ट कर कमाण्ड क्षेत्र में भूमिगत पाइप लाइन द्वारा सिंचाई की जायेगी। इस प्रणाली में किसानो को 20 मीटर प्रेशर हेड पर दबावयुक्त जल उपलब्ध होगा। इससे किसान ड्रिप तथा स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से कम जल में अधिक सिंचाई का लाभ ले सकेंगे। वाटर एफिशियेन्सी बढने से उत्पादन में बढोत्तरी होगी।



परियोजना में किसानो को औसतन ढाई हेक्टेयर चक तक दबावयुक्त जल मिलेगा। किसानो को नहर पद्धति से सिंचाई के लिये आवश्यक खेत का समतलीकरण आदि कमाण्ड एरिया विकास काम करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। नहरों के लिये भूअर्जन में जाने वाली उपजाऊ भूमि भी बचेगी। इस प्रकार इन पर होने वाला व्यय बचेगा।
Tags :