🔴 TRENDING NOW!
Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट

शेफ अजय चौधरी ने आरंभ किया रॉ दि रेस्ट्रो, मेहमाननवाजी, रेस्ट्रो का एम्बीयंस और लज्जतदार व्यंजन होंगी खासियतें

👤
प्रतिवाद
👁 18272 व्यूज
📍 Bhopal
शेफ अजय चौधरी ने आरंभ किया रॉ दि रेस्ट्रो, मेहमाननवाजी, रेस्ट्रो का एम्बीयंस और लज्जतदार व्यंजन होंगी खासियतें
2 दिसम्बर 2016, देश के ख्यातिनाम फाइव स्टार होटलों में अपनी सेवाएं दे चुके जाने माने शेफ अजय चौधरी ने शहरवासियों को लजीज भारतीय और विदेशी व्यंजनों का स्वाद चखाने के उद्देश्य से रॉ द रेस्ट्रो नामक रेस्टारेंट भोपाल में आज से आरंभ किया है। इस रेस्टारेंट को बीते दौर का लुक देने इसके फर्नीचर से लेकर फ्लोरिंग तक रफ फिनिश दी गई है। जहां ये रेस्टारेंट नई जनरेशन के लिए रेट्रो लुक के जरिए आकर्षण बनेगा तो वहीं बड़ी उम्र के लोगों को उनके दौर में ले जाएगा।



इस संबंध में आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में शेफ अजय चौधरी ने बताया कि वे एक लम्बे समय से ऐसा कुछ करने के बारे में सोच रहे थे जिससे शहरवासियों को बेहतरीन डिशेज के साथ साथ शानदार डायनिंग एक्सपीरियंस भी दिया जा सके। यहां मौजूद स्टाफ मेम्बर्स को उन्होंने विशेष रूप से मेहमाननवाजी के लिए प्रशिक्षित किया है ताकि व्यंजनप्रेमियों को यादगार अनुभव प्रदान किया जा सके।



शेफ अजय ने आगे बताया कि रेस्ट्रो में जहां एक ओर खास तरह के भारतीय व्यंजन होंगे तो वहीं कांटिनेंटल फूड की चाहत रखने वालों को भी उनके पसंद की डिशेज यहां चखने को मिल सकेंगी। यहां एक साथ 82 लोग बैठकर लंच या डिनर कर सकते हैं यानि यह स्थान छोटी पार्टियों के लिए एकदम परफेक्ट है। उन्होंने आगे कहा कि खाना पेश करने का रोचक अंदाज, यहां आने वालों को मिलने वाला खुशनुमा अनुभव तथा रेस्टारेंट का लुक व फील उनकी खासियत है जो शहरवासियों को निसंदेह पसंद आएगी।



Tags :