🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

जियो ने MP-CG में 14 लाख से ज्यादा घरों को हाइ-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा

👤
prativad
👁 2358 व्यूज
📍 भोपाल
जियो ने MP-CG में 14 लाख से ज्यादा घरों को हाइ-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा
MP-CG में सबसे ज्यादा FWA ग्राहक रिलायंस जियो के पास
जियो ने जून 2025 में जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक – ट्राई

6 अगस्त 2025। दुनिया की सबसे बड़ी फिक्सड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े है। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की जून 2025 की रिपोर्ट में एक बार फिर जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को जोड़ा है। जून 2025 में रिलायंस जियो से 4.2 लाख मोबाइल ग्राहक जुड़े है। वहीं, जियो फाइबर और FWA जियो एयर फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को 46 हजार से ज्यादा ग्राहकों ने अपनाया है। जबकि समान अवधि में एयरटेल के 16 हजार ब्रॉडबैंड ग्राहक बढ़े।

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सभी टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं,फिक्सड वायरलेस एक्सेस (FWA) और वायरलाइन ब्राडबैंड उपभोक्ता 26 लाख से ज्यादा है। इसमें जियो की मोबाइल ग्राहक 4.6 करोड़ और ब्रॉडबैंड ग्राहक 14.4 लाख से कहीं अधिक है। साथ ही मार्केट शेयर पर गौर करें तो मोबाइल उपभोक्ता में बाजार हिस्सेदारी 57 फिसदी और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में मार्केट शेयर 54.9 प्रतिशत है।

JioAirfiber
फिक्सड वायरलेस एक्सेस (FWA) को सरल शब्दों में समझे तो घरों व दफ्तरों में उपलब्ध वाई-फाई सर्विस को FWA यानी फिक्सड वायरलेस एक्सेस सर्विस कहा जाता है। JIoAirfiber उच्च गति की इंटरनेट क्नेक्टिविटी प्रदान करता है,इससे उन दुर्गम क्षेत्रों में विशेष तौर पर उपयोगी हो जाता है।जहां फाइबर रोल आउट में समय लग सकता है। इस वजह से JioAirfiber तेज इंटरनेट एक्सेस चाहने वाले ग्राहकों के लिए पसंदीदा विकल्प बन चुका है।

“मैचिंग नंबर”
इसके अलावा जियो ने हाल ही में “मैचिंग नंबर” ऑफर की शुरुवात की है। यह एक अनुठी और बिल्कुल नई मैचिंग मोबाइल नंबर चयन की पहल है। जिससे ग्राहक केवल 50 रुपय की विशेष शुरुआती कीमत पर अपनी पसंद का मोबाइल नंबर क्रम चुन सकते है। ग्राहक अपने मौजूदा मोबाइल नंबर,वाहन पंजीयकण संख्या,जन्मतिथि या अपनी पसंद के किसी भी भाग्यशाली अंक से मेल खाते हुए चार से सात अंतिम मिलान वाले नंबर का संयोजन चुन सकते है।

जियो के पास मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में मौजूद कुल 5जी क्षमता का 70 फिसदी से ज्यादा हिस्सा है।जो कि दोनों प्रदेश के सभी 88 जिलों में उपलब्ध है। रिलायंस जियो की उन्नत स्टैडअलोन ट्रू5जी सेवा की पहुंच दोनों राज्यों के शहरी क्षेत्र के साथ गांव-गांव तक है। इसी वजह से उद्यमियों के साथ सुदूर इलाके में रहने वाले ग्रामीण उपभोक्ता की ब्रॉडबैंड सेवा के लिए पहली पसंद रिलायंस जियो की फाइबर और एयर फाइबर सर्विस है।
Tags :