🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

रिलायंस ने सरकारी खजाने में जमा किए 2.10 लाख करोड़

👤
prativad
👁 2372 व्यूज
📍 भोपाल
रिलायंस ने सरकारी खजाने में जमा किए 2.10 लाख करोड़
छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है
पिछले 10 वर्षों में शेयरधारकों का पैसा बढ़ा 5 गुना

07 अगस्त 2025। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कई तरह के टैक्स, लेवी स्पेक्ट्रम चार्ज और अन्य मदों के तहत सरकार के खजाने में 2,10,269 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। जो पिछले वित्त वर्ष के 1,86,440 करोड़ रुपये से 12.8% अधिक है। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय खजाने में रिलायंस का योगदान 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसके साथ ही, वित्त वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2025 तक यानी पिछले छह वर्षों में रिलायंस 10 लाख करोड़ से अधिक रकम जमा करा चुकी है। बताते चलें कि रिलायंस देश के खजाने में सबसे अधिक योगदान देने वाली कंपनी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने पिछले 10 वर्षों का लेखा जोखा भी दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया है। बाजार पूंजीकरण पिछले 10 वर्षों में 5 गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 17,25,378 करोड़ रुपये हो गया है, जो पहले 338,703 करोड़ रुपये था। कंपनी के समेकित राजस्व में भी 3.65 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 के 29,861 करोड़ रुपये से 2.72 गुना बढ़कर 81,309 करोड़ रुपये हो गया है।
Tags :