🔴 TRENDING NOW!
स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं

स्मार्ट-सिटी मिशन लांच

👤
Admin
👁 18934 व्यूज
📍 1
स्मार्ट-सिटी मिशन लांच
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को प्रदेश की चयनित तीन स्मार्ट-सिटी की टीम ने जाना

भोपाल शनिवार, जून 25, 2016। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्मार्ट-सिटी मिशन का प्रोजेक्ट लांच किया। मंत्रालय में वीडियो-कान्फ्रेंसिंग के जरिये स्मार्ट-सिटी मिशन की टीम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुना। भोपाल के जन-प्रतिनिधियों में सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, और महापौर श्री आलोक शर्मा भी प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत हुए। इस मौके पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण श्री मलय श्रीवास्तव, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े, नगर निगम आयुक्त सुश्री छवि भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



जबलपुर और इंदौर में भी वीडियो-कान्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री के विचारों को सुना गया। जबलपुर में वीडियो-कान्फ्रेंसिंग में प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री शरद जैन, सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री सुशील तिवारी इन्दु, श्री अंचल सोनकर, श्री अशोक रोहाणी और महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले उपस्थित थीं। इसी प्रकार इंदौर में विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ और कलेक्टर श्री पी. नरहरि मौजूद थे।
Tags :