🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 1496 व्यूज
📍 भोपाल
सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ऑनलाइन उपयोगकर्ता अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से करें उपयोग
प्रदेश के सभी जिलों में जारी है साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के लिए भारतीय स्टेट बैंक और पुलिस के जागरुकता अभियान को सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर किया साइबर सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना

13 अगस्त, 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल पेमेंट में दुनिया का अग्रणी देश बना है। वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक अब हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है। मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन शिक्षा और सोशल मीडिया, ये सब अब दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक ऑनलाइन उपयोगकर्ता के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के लिए अपने संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से अभियान के अंतर्गत जिलों में जाने वाले जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में एक सामाजिक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैंक खातों की सुरक्षा के उपाय बताने और ग्राहकों को साइबर अपराधियों से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे भारतीय स्टेट बैंक के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की सराहना की एवं एसबीआई के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है। एसबीआई अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के साथ उन्हें ऑनलाइन डिजिटल खतरों से भी बचाने का कार्य कर रही है। डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सजग और सतर्क रहना भी जरूरी है।

साइबर सुरक्षा के लिए हर नागरिक बने आर्थिक प्रहरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल वर्ल्ड में हमारा बैंक खाता, सोशल मीडिया या हमारी पहचान सब प्रभावित हो सकती हैं। इसीलिए प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है कि वह अपने मोबाइल के स्क्रीन लॉक से लेकर, पासवर्ड की गोपनीयता तक हर स्तर पर सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो साइबर सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों से बड़ी आसानी से निपटा जा सकता है। प्रदेश का हर जागरूक नागरिक आर्थिक प्रहरी के रूप में अपनी और समाज की सुरक्षा में योगदान दे सकता है। जागरुकता की दिशा में उठा हर एक कदम समाज की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।
Tags :