×

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 153

17 अगस्त 2025। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय और स्कोप पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हुजूर विधानसभा रामेश्वर शर्मा थे। विशेष अतिथियों में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा, स्थानीय पार्षद वीरेंद्र राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजसिंह पटेल और स्कोप पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी शामिल रहीं। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे विधायक रामेश्वर शर्मा, कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी और कुलसचिव डॉ. सितेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।

अपने संबोधन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रसेवा की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को देशहित के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

छात्र-छात्राओं ने समूह गीत “हम तो राही हैं…”, “वंदे मातरम्…” और “बहती रहे तेरी गंगा…” प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित समूह नृत्य और विशेष प्रस्तुति “ऑपरेशन सिंदूर” को दर्शकों ने विशेष सराहना दी। इस नाट्य प्रस्तुति में आतंकवाद-निरोधी अभियान के साथ महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी दिया गया।

कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने छात्रों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता का उत्सव मनाना आज के दौर में और भी अधिक महत्वपूर्ण है। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कहानियों के माध्यम से युवा पीढ़ी स्वतंत्रता के महत्व को समझ पाती है और राष्ट्र से जुड़े रहने की प्रेरणा लेती है। हमें गर्व है कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए हम राष्ट्रनिर्माण में प्रत्यक्ष योगदान दे पा रहे हैं।”

कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा और ज्ञानार्जन को राष्ट्रसेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया। स्कोप पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने आभार प्रदर्शन किया।

संस्थान के संरक्षक संतोष चौबे ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related News

Global News