🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

क्या आपने सुना है? सुपरस्टार राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी की गुपचुप शादी का खुलासा…

👤
prativad
👁 5012 व्यूज
📍 मुंबई
क्या आपने सुना है? सुपरस्टार राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी की गुपचुप शादी का खुलासा…
और दूसरी तरफ, नवाब साहब सैफ अली खान का सीक्रेट इंस्टा अकाउंट!
उधर, कॉकटेल 2 में कृति सैनन की एंट्री ने सबको कर दिया हैरान!

▪️ राजेश खन्ना – अनीता आडवाणी की छुपी मोहब्बत!
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की लव स्टोरी आज भी रहस्य और रोमांच से भरी है। हाल ही में अनीता आडवाणी ने मेरी सहेली को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया –

"हमारे घर के मंदिर में ही एक रात शादी हुई थी। राजेश ने मुझे मंगलसूत्र पहनाया, सिंदूर लगाया और कहा – आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो।"

लेकिन हैरानी की बात ये रही कि 2012 में राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार से अनीता को दूर रखा गया। उनका कहना है –

"बाउंसर तक तैनात कर दिए गए थे, ताकि मैं अंदर न जा सकूं।"

खुद को राजेश की सरोगेट पत्नी बताने वाली अनीता का दावा है कि उन्होंने उनकी बीमारी के दिनों में पूरा ख्याल रखा। मगर, कानूनी तौर पर राजेश आख़िरी समय तक डिंपल कपाड़िया के पति ही रहे।

▪️ सैफ अली खान – नवाब का सीक्रेट इंस्टा!
सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले सैफ अली खान पर अब शक और गहरा गया है। उनकी बहन सोहा अली खान ने भाई के बर्थडे (16 अगस्त) पर पोस्ट में इशारा किया कि शायद सैफ का गुप्त इंस्टाग्राम अकाउंट है!





सोहा ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर डालते हुए लिखा –

"हैप्पी बर्थडे भाई… अब मुझे आपको कॉल करना पड़ेगा क्योंकि आप इंस्टा पर नहीं हैं… या फिर हैं?"

बस फिर क्या था – फैंस के बीच खलबली मच गई!
55 साल के सैफ को हाल ही में नेटफ्लिक्स की "द ज्वेल थीफ" में देखा गया और अब वे अक्षय कुमार संग प्रियदर्शन की हैवान में नजर आएंगे (2026 रिलीज़)।

▪️ कॉकटेल 2 – कृति सैनन की नई उड़ान!
10 साल बाद होमी अदजानिया अपनी सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल ला रहे हैं। इस बार लीड रोल में होंगी कृति सैनन। उन्होंने इस सफर को बताया –

▪️ "एक लिबरेटिंग एक्सपीरियंस!" ▪️

डायरेक्टर होमी ने भी इंस्टा पर वर्क-इन-प्रोग्रेस पिक शेयर की और पोस्ट को टैग किया – The Sicilian Chapter, यानी शूटिंग होगी इटली में!

खबर ये भी है कि फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की एंट्री पक्की है। शूटिंग इस महीने के आखिर तक शुरू होने वाली है।



Tags :