🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एमजीआर के बगल में दफ़न हुई जयललिता

👤
DD
👁 19080 व्यूज
📍 New Delhi
एमजीआर के बगल में दफ़न हुई जयललिता
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को मरीना बीच पर उनके राजनीतिक गुरू एमजीआर की कब्र के बगल में दफ़ना दिया गया है.

जयललिता का अंतिम संस्कार शशिकला ने किया.



उनके पार्थिव शरीर को राजाजी हॉल से मरीना बीच ले जाया गया जहां उनकी अंतिम यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हैं जिसमें देश के बड़े नेता भी थे.



सोमवार को जयललिता का कार्डियक अरेस्ट के बाद रात 11.30 बजे निधन हो गया था.

तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनों के लिए हॉल में रखा गया था.

वे चार बार राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी थी. उनके निधन के बाद ओ पनीरसेल्वम को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है. पनीरसेल्वम को जयललिता का क़रीबी माना जाता था.



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे.

जयललिता के सम्मान में केंद्र सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

तमिलनाडु में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और सभी शैक्षणिक संस्थान भी 3 दिन तक बंद करने का ऐलान किया गया है.



बीबीसी
Tags :