🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात
🗺️ मौसम ● BREAKING

चक्रवात के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज, घने कोहरे और बूंदाबांदी के आसार

👤
प्रतिवाद
👁 22697 व्यूज
📍 Bhopal
चक्रवात के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज, घने कोहरे और बूंदाबांदी के आसार
7 दिसम्बर 2016, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा रीवा, सतना, टीकमगढ़, पन्ना आदि जिलों में कोहरा व धुंध छाने की संभावना जताई है.



मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बन रहे सिस्टम की वजह से संकेत मिल रहे है कि वह अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.



यदि ऐसा होता है तो प्रदेश में नमी आएगी, जिससे 11 से 14 दिसंबर के बीच घने कोहरे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.



राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 11.6 डिग्री और जबलपुर का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, इंदौर का 27.5 डिग्री, ग्वालियर का 28.8 डिग्री और जबलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
Tags :