🔴 TRENDING NOW!
कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास

कांग्रेस ने नोटबंदी पर विधानसभा में जमकर किया हंगामा, स्थगित करना पड़ा प्रश्नकाल

👤
DD
👁 18529 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस ने नोटबंदी पर विधानसभा में जमकर किया हंगामा, स्थगित करना पड़ा प्रश्नकाल
7 दिसम्बर 2016, मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने प्रश्नकाल में ही नोटबंदी से उत्पन्न स्थिति और किसानों की बदहाली को लेकर चर्चा की मांग की। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।



10 मिनट बाद दोबारा कांग्रेस ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से स्थगन स्वीकार कर चर्चा कराए जाने पर सहमति जताई। इसके बाद प्रश्नकाल को स्थगित कर कांग्रेस द्वारा दिए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हुई।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तर के दौरान प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बहिर्गमन कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष के इस व्यवहार की सदन में निंदा की, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने हाथ उठा कर उसका समर्थन किया।

चौहान किसानों की समस्याओं और नोटबंदी के बाद परेशानी पर विपक्ष की सूचना पर चर्चा का उत्तर देते हुए नोटबंदी से संबंधित आंकड़े बता रहे थे, लेकिन अचानक प्रभारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन उठे और उन्होंने कहा कि उनके स्थगन में नोटबंदी का जिक्र नहीं है। वे मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन करते हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक बहिर्गमन कर गए।



विपक्ष के इस कदम से चौहान भी भौंचक रह गए और उन्होंने तत्काल कहा कि आज तक ऐसा दयनीय विपक्ष नहीं देखा, जिसमें सच सुनने का साहस नहीं है। विपक्ष ने सदन, लोकतंत्र और जनता का अपमान किया है। उन्होंने इस व्यवहार की निंदा की। डॉ मिश्रा ने भी कहा कि पूरा सदन विपक्ष के इस व्यवहार की निंदा करता है। इसके बाद भाजपा के सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया।



इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने जवाब में नोटबंदी पर कांग्रेस काे कन्फ्यूज बताते हुए कहा कि उन्होंने केंद्र और राज्य में अपना स्टैंड बदला है। नोटबंदी का निर्णय देशहित में लिया गया है। इससे आतंकवाद, भ्रष्टाचार और काले धन पर रोक लगेगी। उन्होंने नोटबंदी से होने वाली परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि थोड़ी बहुत दिक्कत तो होगी, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम अच्छे होंगे।
Tags :