🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेनिफ़र के खुजली मिटाने के बयान पर बवाल

👤
DD
👁 19888 व्यूज
📍 New York
जेनिफ़र के खुजली मिटाने के बयान पर बवाल
अमरीकी अदाकारा जेनिफ़र लॉरेंस ने हवाई में शूटिंग के दौरान हुए एक विवाद के लिए माफ़ी मांगी है.



शूटिंग के दौरान हवाई की 'पवित्र चट्टान' पर बैठने और उसके बारे में बीबीसी के एक शो में टिप्पणी करने के बाद विवाद उठा था.



अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "हवाई के लोगों का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था. यदि मेरी किसी बात या हरकत से उन्हें ठेस पहुंची है तो माफी मांगती हूं."



Hot News



मैं 'हंगर गेम' के कुछ हिस्से की शूटिंग करने हवाई गई थी.

शूटिंग जहां चल रही थी वहां कई बड़े-बड़े पत्थर थे. हवाई में उन पत्थरों को पवित्र माना जाता है. शायद पुरखों से उनका कोई ताल्लुक है. मैं नहीं जानती.



वहां उन पत्थरों पर बैठना मना है. जननांगों का उन पवित्र पत्थरों से छू जाना बुरा माना जाता है.



मैं स्विमिंग सूट में थी. भीगी हुई. वे पत्थर खुजली मिटाने के लिए बड़े अच्छे थे. मैं बैठकर कुछ उसी अंदाज में आगे-पीछे (बट स्क्रैचिंग) कर खुजली मिटा रही थी.



जिस पत्थर पर मैं बैठी थी वो अपनी जगह से हिल गया. वो बहुत बड़ा था. ऊपर से नीचे जा गिरा. हमारा साउंड आर्टिस्ट बाल-बाल बचा. पूरा शूटिंग स्टेशन तबाह हो गया.



वहां जो स्थानीय लोग मौजूद थे वे ये सब देखकर कहने लगे, "बहुत बुरा हुआ. ये तो ईश्वर का अभिशाप है."



मैंने धीरे से कहा, मैं हूं तुम्हारा अभिशाप!

ग्राहम नॉर्टन शो पर बातचीत के इस हिस्से को जब बीबीसी वन्स के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया तो इसे 13 लाख लोगों ने देखा.

लोगों ने इसे देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की और लॉरेंस से माफी मांगने को कहा.



अरग्या घोष कहती हैं, "लोगों का नजरिया देख कर हैरानी होती है. ठीक है कि उनके लिए ये सब हास्यास्पद था. क्योंकि वो उस आस्था का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन उन्होंने वहां के लोगों को ठेस पहुंचाई है."

घोष कहती हैं, "यदि आप किसी देश के ऐतिहासिक या सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचाते हो तो ये अपराध है."



लॉरेंस ने 2012 में अपनी फ़िल्म सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक के लिए ऑस्कर जीता था.

Tags :