🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

इंटरनेशनल एग्री व हॉर्टीकल्चर एक्स्पो के दूसरे दिन उमड़ी भीड़

👤
DD
👁 18224 व्यूज
📍 Bhopal
इंटरनेशनल एग्री व हॉर्टीकल्चर एक्स्पो के दूसरे दिन उमड़ी भीड़
10 दिसम्बर 2016, स्थानीय बिट्ठन मार्केट दशहरा मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल एग्री एण्ड हॉर्टी टेक्नालॉजी एक्स्पो के दूसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शक व खरीदार आए। इस एक्स्पो में भारत सहित जर्मनी व इटली की कृषि व बागवानी उत्पाद निर्माता कंपनियों सहित प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार के विभिन्न विभाग अपने अपने स्टॉलों पर अपने उत्पाद व सेवाओं की जानकारी दे रहे हैं। यहां आने वाले किसान व शहरवासी अपनी पसंद व जरूरत के सामानों की खरीद व पूछताछ करते दिखे। यहां लगी एटीएमनुमा मिल्क वेंडिंग मशीन, छोटे-छोटे ट्रैक्टर, विशालकाय हार्वेस्टर, बुवाई और खेतों की जुताई करने वाली आधुनिकतम मशीनों से लेकर बागवानी के काम आने वाले खाद, बीज, सिंचाई सहित अनेक उपकरणों के स्टालों पर खासी भीड़ देखने को मिली।



मेले का आयोजन कर रही संस्था भारती मीडिया एण्ड इवेंट्स के प्रबंध संचालक भरत बालियान ने बताया कि एक्स्पो में भाग ले रही कंपनियों को यहां आ रहे लोगों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमने भी गांवों से आ रहे किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनके लिए भोजन सहित अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया है। आज किसान बीमा राशि लेने आए लगभग 5000 किसानों को दोपहर का भोज प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि किसान व आमजन इस एक्स्पो में नवीनतम तकनीक वाले उत्पादों की जानकारी को लेकर काफी रोमांचित व खुश नजर आ रहे हैं।



आज प्रदेश सरकार द्वारा इस एक्स्पो में किसान बीमा राशि शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें भोपाल जिले के किसानों को 67 करोड़ रूपये मूल्य के प्रमाण पत्र किसानों के प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के हाथों वितरित किये गए।
Tags :