🔴 TRENDING NOW!
एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर

👤
प्रतिवाद
👁 18144 व्यूज
📍 Bhopal
नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर
10 दिसम्बर 2016, नोटबंदी के नाम पर गरीबों पर हमला किया जा रहा है। सबसे अधिक नोटबंदी का प्रभाव महिलाओं पर ही पड़ा है। केन्द्र सरकार ने अपने घोषणा पत्र के मुताबिक महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का अब नहीं दे सकी, ये महिलाओं के साथ वादाखिलाफी का काम किया गया है। मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का वेतन आज के मंहगाई के हिसाब से बहुत कम है। मैं केरल में इन कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपए तक वेतन देता हूॅं। ये बात टीटी नगर दशहरा मैदान में शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कही।



छात्रों के लिए संवेदनशील है सरकार

हैदराबाद में जुल्म के शिकार हुए छात्र नेता रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने कहा कि केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छात्रों और नौजवानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय की हर लड़ाई में हम हर समय उन नौजवानों के साथ खड़ी हूॅं। जनवादी महिला समिति की महासचिव एवं पूर्व सांसद सुभाषिणी अली ने कहा कि प्रदेश में कुपोषण से सबसे अधिक मौतें दलितों की हो रही है। उत्पीडऩ का मुद्दा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों की झोपड़पट्यिों पर बुलडोजर चल रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।



मलयाली कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके सीएम

बीएचईएल के बीसीएचएस स्कूल परिसर में मलयाली समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन नहीं पहुंच सके। सूत्रों की मानें तो वहां पर मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन होने की आशंका के चलते पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया। इस संबंध में जनवादी महिला समिति ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विजयन को जाने नहीं दिया गया,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।



दो हजार से अधिक महिलाएं पहुंची सम्मेलन में

अखिल भारतीय जनवदी महिला समिति का राष्ट्रीय महाअधिवेशन का आयोजन में 23 राज्यों से 2 हजार से अधिक महिलाएं महाधिवेशन में शामिल हुई।



समिति की उपाध्यक्ष संध्या शर्मा ने बताया कि रविवार को 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र राजधानी के पटेल नगर स्थित ओरिएण्टल कालेज के सभागार में होगा। महाअधिवेशन का उद्घाटन अंधश्रद्धा उन्मूलन पूणे की सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री दाभोलकर करेंगी। इस मौके पर उत्पीडऩ के विरूद्ध संघर्ष करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। देश की महिला आंदोलन की प्रमुख नेत्री पूर्व सांसद वृंदा करात उद्घाटन सत्र की प्रमुख वक्ता होंगी।



Tags :