🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 4044 व्यूज
📍 भोपाल
महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को किया नमन

2 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महात्मा गांधी ने हम सबको अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने हमें स्वदेश से प्रेम करना सिखाया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को सदैव प्रोत्साहित भी किया। गांधी जी के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हमारा देश आज आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। हमारी सरकार विरासत से विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी के साथ 'महात्मा गांधी अमर रहें' नारे का उद्घोष किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े का गांधी जयंती पर औपचारिक समापन हो गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुख्य द्वार के सामने स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश को 'जय जवान-जय किसान' का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी का राष्ट्र के प्रति प्रेम और उनके जीवन आदर्श हम सबके लिए सदैव पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, हितानंद शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, रविंद्र यति सहित नागरिक उपस्थित थे।
Tags :