🔴 TRENDING NOW!
BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल

पुराने नोटों में से 80% रुपये बैंकों में वापस आए : रिजर्व बैंक

👤
DD
👁 19069 व्यूज
📍 New Delhi
पुराने नोटों में से 80% रुपये बैंकों में वापस आए : रिजर्व बैंक
13 दिसम्बर 2016, नोटबंदी की घोषणा के बाद 10 दिसंबर तक बैंकों में 12.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं. पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा से पहले 500 और 1000 रुपये के नोटों में करीब 15.44 लाख करोड़ रुपये सर्कुलेशन में थे. रिजर्व बैंक की ताजा घोषणा के आधार पर अब तक 80 फीसदी पुराने नोट बैंकों में जमा हो चुके हैं.



रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि रिजर्व बैंक और करेंसी चेस्ट को लौटाए गए पुराने नोट 12.44 लाख करोड़ रुपये के हैं. यह आंकड़ा 10 दिसंबर तक का है. उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक विभिन्न बैंकों ने काउंटरों तथा एटीएम के जरिये 4.61 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं.



आरबीआई डिप्टी गवर्नर ने कहा कि मात्रा के हिसाब से कुल 21.8 अरब नोट जारी हैं. इनमें से 20.1 अरब नोट 10, 20, 50 और 100 रुपये के हैं. वहीं 500 और 2,000 के कुल 1.7 अरब नए नोट जारी किए गए हैं.



गांधी ने कहा कि पूरी प्रणाली जनता के हाथों में नोट पहुंचाने के लिए काम कर रही है. हम हर दिन अधिक से अधिक नए नोट जारी कर रहे हैं. जनता से अपील की जाती है कि वे नोटों की जमाखोरी न करें और उन्हें खर्च करें.



वहीं रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे बैंक शाखाओं और करंसी चेस्ट के परिचालन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को संभालकर रखें, ताकि प्रवर्तन एजेंसियों को उन लोगों की पहचान करने में आसानी हो जो नोटबंदी के बाद नए नोटों की जमाखोरी कर रहे हैं.



केंद्रीय बैंक ने इस बारे में मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की है. इसमें बैंकों से कहा गया है कि वे 8 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक बैंक शाखाओं और करंसी चेस्ट में लगे सीसीटीवी रिकार्डिंग संभालकर रखें. इससे पहले अक्टूबर रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा था कि वे बैंक हॉल या परिसर तथा काउंटरों को सीसीटीवी के दायरे में लाएं.
Tags :