🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

ओरछा को मिली 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर योजना से जुड़ेगी ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें सीएम डॉ. मोहन ने क्या की घोषणाएं?

👤
prativad
👁 1242 व्यूज
📍 भोपाल
ओरछा को मिली 332 करोड़ की सौगात, हेलिकॉप्टर योजना से जुड़ेगी ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जानें सीएम डॉ. मोहन ने क्या की घोषणाएं?
ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को दिया लेटर ऑफ अवॉर्ड
राज्य के मुखिया ने कहा- निवाड़ी में बनेगा 3500 करोड़ का स्टील प्लांट

15 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 15 अक्टूबर को ओरछा में श्रीराम राजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास और विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने ओरछा में श्रीराम राजा लोक के मॉडल और प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड ने डालमिया भारत कंपनी को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी की। अब धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलिकॉप्टर योजना से जोड़ा जाएगा। दूसरी ओर, निवाड़ी जिले में 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण भी होगा।

कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज ओरछा में 500 वर्ष पुराना श्रीराजा राम का वैभव एक बार फिर जीवंत हो रहा है। यहां प्रभु श्रीराम के महल के दर्शन का आनंद अलग ही है। राज्य सरकार ओरछा को धार्मिक पर्यटन में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। बेतवा नदी के किनारे स्थित प्रभु श्रीराम का ओरछा धाम भी जगमगा रहा है।

भगवान के लीला स्थल बन रहे तीर्थ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ओरछा धाम, चित्रकूट धाम सहित श्रीराम वन गमन पथ विकसित करने के लिए 2200 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ किया है। इसके साथ ही उज्जैन, जानापाव जैसे भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान राम और कृष्ण ने भारत के चारों कोनों में यात्राएं कीं हैं। आज ओरछा को 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें श्रीराम राजा लोक का 132 करोड़ की लागत से बनने वाला द्वितीय चरण का भूमिपूजन भी शामिल है।

जनता के कल्याण के लिए सबकुछ
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहनों को राशि भेजकर उन्हें सशक्त बना रही है। किसानों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, ड्रेस और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुंदेलखंड को केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना का लाभ भी मिलेगा। यहां से पलायन की समस्या अब दूर हो रही है। निवाड़ी जिले में कुछ महीने बाद 3500 करोड़ के स्टील प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा।

सीएम ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेगुआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन होगा। निवाड़ी में नई सड़क बनेगी। निवाड़ी को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए सर्वे भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा को पर्यटन बोर्ड की हेलीकॉप्ट योजना से जोड़ा जाएगा।
Tags :