🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वाइन प्रेमियो के लिए भोपाल में पहली बार वाइन डिनर का आयोजन

👤
प्रतिवाद
👁 18631 व्यूज
📍 Bhopal
वाइन प्रेमियो के लिए भोपाल में पहली बार वाइन डिनर का आयोजन
भोपाल में पहली बार वाइन डिनर 17 दिसम्बर की शाम होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बे-लीफ फाइन डायनिंग रेस्टारेंट में होने जा रहा है। होटल के एक्सिक्यूटिव शेफ, रविन्द्र सिंह पंवार इस शाम वाइन्स से बने हुए स्वादिष्ट व्यंजन और फ्लेवर्ड वाइन भोपाल वासियों को परोसेंगे।



यह पहली बार होगा जब वाइन प्रेमी न सिर्फ वाइन को टेस्ट कर सकेंगे बल्कि वाइन एक्सपर्ट्स से अपनी पसंदीदा वाइन के बारे जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। जहां एक ओर शेफ रविन्द्र सिंह पंवार उनकी स्टाइल में मल्टी कोर्स डिनर के माध्यम से अपनी पाक शैली का परिचय देंगे तो वहीं दूसरी ओर सीजे वाइन्स मल्टी कोर्स मीनू के साथ वाइन सर्व करेंगे। यह पहली बार होगा जब भोपाल के लोग वाइन डिनर का लुत्फ उठा सकेंगे।



वाइन डिनर और वाइन टेस्टिंग दो अलग-अलग टर्म है जिसमे ज्यादातर लोग एक ही समझ लेते है पर ऐसा नहीं है। वाइन डिनर न सिर्फ वाइन टेस्टिंग के बारे में है बल्कि विभिन्न फ्लेवर की वाइन को चखने के साथ साथ लज़ीज़ खाने का भी आनंद देता है। तो यदि आप टेस्ट करना चाहते है विभिन्न प्रकार की वाइन और खाना तो आप सभी का स्वागत है कोर्टयार्ड मेरियट के बे-लीफ में जहां वाइन एक्सपर्ट्स आपकी जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।
Tags :