🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

भोपाल में सम्पन्न हुआ 17वाँ रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

👤
prativad
👁 1336 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल में सम्पन्न हुआ 17वाँ रोजगार मेला, 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री मोदी बोले – यह सिर्फ नौकरी नहीं, देश सेवा का अवसर है

24 अक्टूबर 2025। डाक विभाग, भारत सरकार की पहल पर शुक्रवार को देशभर में 17वाँ “रोजगार मेला” आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 248 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। यह कार्यक्रम देश के 40 शहरों में एक साथ आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर युवाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा,
“यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का एक अवसर है। आप ईमानदारी और ‘नागरिक देवो भवः’ की भावना के साथ कार्य करें और विकसित भारत के सपने को साकार करें।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 11 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और यह युवा शक्ति ही भारत को नए शिखर पर पहुंचाएगी।

भोपाल में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
भोपाल में आयोजित समारोह में सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी शामिल हुए।
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ विभागीय जिम्मेदारियाँ निभाने का आग्रह किया।

डाक विभाग के अधिकारी बोले – जनसेवा का अवसर है
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए पोस्टमास्टर जनरल ब्रजेश कुमार ने कहा कि चयनित उम्मीदवार अब ऐसे विभागों में काम करेंगे जो सीधे जनता की सेवा से जुड़े हैं। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे पूरे मनोयोग से जनसेवा के कार्य में जुटें।
कार्यक्रम का समापन निदेशक डाक सेवाएँ पवन कुमार डालमिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Tags :