🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

ट्रंप के बाद भारतीय बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधू का नाम...

👤
DD
👁 19206 व्यूज
📍 हैदराबाद
ट्रंप के बाद भारतीय बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधू का नाम...
17 दिसम्बर 2016, ओलिंपिक में पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू वर्ष 2016 में गूगल पर भारतीयों द्वारा खोजी जाने वाली शीर्ष ट्रेंडिंग हस्तियों में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर रहीं. गूगल के अनुसार शीर्ष पर ट्रंप और दूसरे स्थान पर हैदराबाद की सिंधू ने कब्जा किया.



इनके अलावा सूची में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय हस्तियों में जिमनास्ट दीपा करमकार चौथे स्थान पर रही और क्रिकेटर एम एस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी को भी सूची में जगह मिली. सिंधू के साथ ओलिंपिक में पदक जीतने वाली एवं पहलवान साक्षी मलिक और बैडमिंटन स्टार किदम्बी श्रीकांत भी भारत से गूगल पर खोजी जाने वाली 10 ट्रेंडिंग हस्तियों में शामिल रहे.



ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार भारतीयों ने गूगल पर खोजे जाने के मामले में रियो ओलंपिक 2016 के मद्देनजर क्रिकेट को उतनी तवज्जो नहीं दी. इसके बाद पोकेमोन गो को लोगों ने गूगल पर खोजा. तेलुगु एवं तमिल फिल्में गूगल पर लोकप्रिय रही. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली', 'थेरी', 'नन्नकू प्रेमथो' एवं 'जनता गैराज', 'रजिनी मुरूगन', 'पुलिमुरगन', 'रेमो', 'सरदार गब्बर सिंह', 'सराइनोडु' एवं 'सोग्गडे चिन्नी' नयना शीर्ष लोकप्रिय दक्षिण भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हुईं.



गूगल की विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की चौंकाने वाली जीत एवं यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की वापसी को भी बड़े स्तर पर खोजा गया. इसके अलावा सातवें वेतन आयोग, नोटबंदी, आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित हमलों में भी भारतीयों ने काफी रुचि दिखाई.
Tags :