🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक और संकल्प किया पूरा, नर्मदा में छोड़े मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा?

👤
prativad
👁 1157 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक और संकल्प किया पूरा, नर्मदा में छोड़े मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा?
खंडवा में पूजन के बाद सीएम डॉ. मोहन ने छोड़े जलीय जीव
मगरमच्छों के लिए अनुकूल है नर्मदा का जल
वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान चला रही सरकार

30 अक्टूबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 अक्टूबर को खंडवा जिले में जलीय वन्यजीव संरक्षण का संकल्प पूरा किया। उन्होंने नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़ा। इस दौरान इस बात का ख्याल रखा गया कि मगरमच्छों से लोगों को खतरा न हो। नर्मदा का जल मगरमच्छों के आवास के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इससे उनकी संख्या बढ़ेगी और प्रकृति का चक्र निर्बाध रूप से चलता रहेगा। प्रदेश में मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जलीय जीवों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान चला रही है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि मगरमच्छ पुण्य सलिला मां नर्मदा का वाहन है। राज्य सरकार उनके वाहन को मां नर्मदा में ही बसाने का संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मगरमच्छों के आवास के लिए नर्मदा की धारा अत्यंत अनुकूल है। उनका कहना है कि राज्य सरकार सभी प्रकार के जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। प्रदेश में वन्य जीवों के साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ जैसे सभी प्रकार के जलीय जीवों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

मां नर्मदा की धारा को सशक्त बनाएंगे मगरमच्छ
बता दें, पिछले साल घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा गया था। प्रदेश सरकार सभी प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान चला रही है। प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव का मानना है कि भारतीय संस्कृति में मनुष्य और वन्य जीव परस्पर एक-दूसरे पर निर्भर हैं। मां नर्मदा का वाहन निर्मल जल में अठखेलियां करता दिखाई देगा। नर्मदा में मगरमच्छों को छोड़ते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया कि इन्हें ऐसे स्थान पर छोड़ा जाए, जहां लोगों को इनसे खतरा न हो। सीएम डॉ. मोहन का कहना है कि मगरमच्छ की मौजूदगी मां नर्मदा के लिए शुभ होगी और यह जल की धारा को सशक्त बनाएगी।
Tags :