🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

'सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल, बोले- आपने देश और प्रदेश को गौरवांवित किया, जाने दोनों के बीच क्या हुई बात?

👤
prativad
👁 1210 व्यूज
📍 भोपाल
'सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल, बोले- आपने देश और प्रदेश को गौरवांवित किया, जाने दोनों के बीच क्या हुई बात?
क्रिकेट विश्वकप जीतने पर सीम डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी
क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये देंगे मध्यप्रदेश के मुखिया
सीएम डॉ. मोहन ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया विडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा देश

4 नवंबर 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर बात की। दोनों के बीच भावनात्मक संवाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन ने क्रांति से मैच के दौरान हुए अनुभवों के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने इस संवाद को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

इस रिकॉर्ड के लिए पूरा प्रदेश और देश गौरवांवित है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर क्रांति गौड़ से कहा कि हमें मैच देखकर आनंद आ गया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी छोटी बहन ने रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड के लिए पूरा प्रदेश और देश गौरवांवित है। यह गौरव और बढ़ जाता है जब रिकॉर्ड बनाने वाली बेटी प्रदेश की हो। क्रांति ने क्रांति कर दी। सीएम डॉ. यादव ने क्रांति से पूछा कि जीत के दिन नींद आई कि नहीं आई, तो प्रदेश की ऑलराउंडर बेटी ने कहा कि उस दिन तो सुकून की नींद आई। क्रांति ने कहा कि फाइनल से पहले जरूर मन में चिंता थी।

सरकार सदैव खिलाड़ियों के साथ
उसके बाद प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने क्रांति से कहा कि फाइनल में आपका परफॉर्मेंस जबरदस्त था। आपके इस खेल से अन्य खिलाडियों व युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमारा यही प्रयास है कि हमारी बहन-बेटियां इसी तरह और आगे बढ़ें। मेरी अपनी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई। मेरी तरफ से माता-पिता और परिवार को नमस्कार। आपको शुभकामनाएं। हमारी सरकार खिलाड़ियों की हर मदद करेगी।

ऐतिहासिक-अभूतपूर्व है भारत की विजय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होने लिखा कि अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है।
Tags :