🔴 TRENDING NOW!
क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां दीपावली पर्व मानवता की स्थापना के प्रयासों की विजय का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू
🗺️ खेल ● BREAKING

छिंदवाड़ा SGFI बैडमिंटन टूर्नामेंट: भोपाल ने चार रजत पदक अपने नाम किए, कई खिलाड़ी नैशनल टीम में चयनित

👤
prativad
👁 1658 व्यूज
📍 भोपाल
छिंदवाड़ा SGFI बैडमिंटन टूर्नामेंट: भोपाल ने चार रजत पदक अपने नाम किए, कई खिलाड़ी नैशनल टीम में चयनित
11 नवंबर 2025। छिंदवाड़ा में 7 से 11 नवंबर तक आयोजित SGFI राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चारों श्रेणियों — U-17 लड़कियां, U-19 लड़कियां, U-17 लड़के और U-19 लड़के — में भोपाल ने कुल चार रजत पदक जीते।

समापन समारोह में छिंदवाड़ा के कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने विजेताओं को ट्रॉफियां प्रदान कीं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश की स्टेट टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी नैशनल स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ी

U-19 श्रेणी
लड़कियां: इशिता आर्य

लड़के: धीरेंद्र खुशवाहा, आर्यन उपाध्याय

U-17 श्रेणी
लड़कियां: आदित्य शर्मा, मन्नत सभलोक

लड़के: आर्यन शर्मा, प्रांजय

इन युवा खिलाड़ियों के चयन से बैडमिंटन में मध्यप्रदेश की नई पीढ़ी की ताकत साफ दिखाई देती है। नैशनल स्तर पर अब इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
Tags :