🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

वन मेला में आएंगे श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश के प्रतिभागी

👤
DD
👁 18647 व्यूज
📍 Bhopal
वन मेला में आएंगे श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश के प्रतिभागी
19 दिसम्बर 2016, केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल दवे मंगलवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर शाम 5 बजे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार की अध्यक्षता में होने वाले मेले में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष महेश कोरी विशेष अतिथि होंगे।



विदेशों से आ रहे प्रतिभागी

वन मेले में श्रीलंका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया के अलावा देशभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें बिहार, आसाम, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि के प्रतिभागी भी पहुंच रहे हैं। इस बार मेले

में प्रदेश के विभिन्न जिलों से संग्रहित की गई दुर्लभ जड़ी, बूटियों के लगभग 300 स्टाल लगेंगे। इस साल मेला मानव कल्याण के लिए लघु वनोपज पर केंद्रित है।



दुर्लभ जड़ी, बूटियों की रहेगी भरमार

वन मेले में प्रदेश के दूर- दराज के इलाकों के गांव के वनोपज समितियों के संग्रहक विभिन्न प्रकार की दुर्लभ जड़ी, बूटी एवं वन औषधि के साथ मेले में भाग लेंगे। मेले में क्रेता, विक्रेता सम्मेलन, लघु वनोपज संरक्षण एवं विपणन पर आधारित कार्यशाला और नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी होंगे। वन मेले में शुद्ध एवं ताजा लघु वनोपज एवं वनौषधि मिलने से मेले का भोपालवासियों को इंतजार रहता है।



होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंगलवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय मेला का समापन 24 दिसंबर को होगा। मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। नई दिल्ली के मोरारजी देसाई योग केंद्र द्वारा योग आधारित नृत्य, श्रीमती शर्मिला भरतरी और टॉम आल्टर ग्रूप द्वारा बाघ संरक्षण आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही रानी दुलैया कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुर, संगीत आर्केस्ट्रा, वृन्दावन के राधे कृष्ण समूह द्वारा नृत्य नाटिका और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Tags :