🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

ज्योति सक्सेना के तीन देसी लुक्स ने मचाई खलबली, फैशन गेम फिर हुआ ट्रेंडिंग

👤
prativad
👁 1108 व्यूज
📍 भोपाल
ज्योति सक्सेना के तीन देसी लुक्स ने मचाई खलबली, फैशन गेम फिर हुआ ट्रेंडिंग
ज्योति सक्सेना: ग्लैमर, ग्रेस और देसी स्टाइल का दमदार संगम

मुंबई 22 नवंबर 2025। अभिनेत्री और मॉडल ज्योति सक्सेना अपनी बिंदास ग्लैमरस पहचान के लिए जानी जाती हैं, और एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तीन दमदार इंडियन-इंस्पायर्ड लुक्स के साथ उन्होंने न सिर्फ फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि बहस भी छेड़ दी। लेकिन ज्योति बेफ़िक्र हैं। उनका कहना है,“फैशन वही है जिसमें आप खुद को शक्तिशाली महसूस करें। मैं हर लुक को गर्व के साथ कैरी करती हूँ।”

ज्योति ने अपने स्टाइल सीक्वेंस की शुरुआत की एक खूबसूरत सी-ग्रीन साड़ी के साथ, जो इस बात का सबूत है कि यह क्लासिक रंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता।
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, मॉडर्न ज्वेलरी और सधा हुआ ड्रेप—सबने मिलकर इस लुक को टाइमलेस एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण बना दिया।

ज्योति कहती हैं, “सी-ग्रीन साड़ी कभी पुरानी नहीं पड़ती। बात इस बात की है कि आप उसे कितनी खूबसूरती और गरिमा से कैरी करते हैं। असली एक्सेसरी तो ग्रेस होती है।”

उनका दूसरा लुक था एक बोल्ड इंडो-वेस्टर्न लहंगा, जिसने इंटरनेट पर धमाका कर दिया।
डीप-वी एम्बेलिश्ड चोली, मारून फ्लोई लहंगा, चमकदार कमरबंध और शिफॉन की वेवी बॉर्डर वाली दुपट्टा—हर डिटेल में दिखा फ्यूज़न का नया अंदाज़। इस लुक के साथ ज्योति ने एक साफ संदेश दिया: “चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, लहंगे को कैरी करने के लिए आत्मविश्वास और सलीका चाहिए। फैशन बदलता है, और हम भी बदलते हैं।”

तीसरे और सबसे चर्चित लुक में ज्योति एक सेंशुअस रेड लहंगा–चोली–दुपट्टा में नजर आईं, जिसने रेड-कार्पेट ग्लैमर और देसी सौंदर्य—दोनों का अनोखा संगम पेश किया।
शिमरी टेक्सचर, स्कल्प्टेड चोली और ड्रामैटिक दुपट्टा—हर तत्व में था बोल्डनेस का भरपूर तड़का। कुछ ने इस लुक को थोड़ा ज़्यादा स्टाइलाइज़्ड बताया, जबकि ज्योति के फैंस ने इसे दिल से सराहा।

ज्योति कहती हैं, “भारतीय फैशन नियमों से नहीं चलता। जब मैं कुछ पहनती हूँ, तो उसमें मेरा एटीट्यूड, मेरी संस्कृति और मेरी अभिव्यक्ति शामिल होती है। वही किसी लुक को मेरा बनाता है।”

सी-ग्रीन की शालीनता से लेकर इंडो-वेस्टर्न की बेबाकी और रेड ग्लैम के फायर अंदाज़ तक—ज्योति सक्सेना ने साबित कर दिया कि वह हर लुक को आत्मविश्वास और स्टाइल की अलग पहचान देती हैं। इन तीन लुक्स ने न सिर्फ चर्चा छेड़ी, बल्कि उन्हें एक फियरलेस फैशन आइकन के रूप में और मजबूती से स्थापित किया जो अपनी शर्तों पर भारतीय फैशन को सेलिब्रेट करती हैं।

— अनिल बेदाग
Tags :