🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

केन्या में PM मोदी बोले-मानवता में भरोसा करने वाले आतंकवाद को हराने के लिए साथ आएं..

👤
Admin
👁 18345 व्यूज
📍 1
केन्या में PM मोदी बोले-मानवता में भरोसा करने वाले आतंकवाद को हराने के लिए साथ आएं..
आतंकवाद को दुनिया के सामने खड़ी दो बड़ी चुनौतियों में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मानवता में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों को इस ?मानवता विरोधी? समस्या को पराजित करने के लिए साथ आना होगा।भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है और उनकी सरकार का लक्ष्य आठ फीसदी की विकास दर हासिल करना है जो फिलहाल 7.6 फीसदी है।

करीब एक घंटे के भाषण के दौरान वहां मौजूद लोग बार बार ?मोदी मोदी? के नारे लगा रहे थे।मोदी ने दो साल के दौरान भारत में आम लोगों की जिंदगी बदलने और उनके ?सपनों? को पूरा करने के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।यहां के केसरानी स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी के साथ कीनियाई राष्ट्रपति उहुरू केनयाता भी मौजूद थे। यहां प्रधानमंत्री ने करीब 20,000 भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।

दुनिया के सामने खड़ी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं।

उन्होंने कहा, ?ये पूरी मानवता के समक्ष चुनौतियां हैं..इनसे निपटने के लिए विश्व को साथ आना होगा।?

मोदी ने कहा, ?मानवता में विश्वास रखने वालों को साथ आना चाहिए। जितना जल्दी वे साथ आएंगे उतना जल्दी आतंकवाद को खत्म किया जा सकेगा। ऐसे में मानवता में विश्वास रखने वाली ताकतों को मानवता विरोधी ताकतों को पराजित करने के लिए साथ आना चाहिए।? जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में भारत रास्ता दिखा सकता है।घरेलू मुद्दों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उनके आलोचकों ने सवाल किए कि वह प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या करेंगे क्योंकि वह गुजरात जैसे ?छोटे राज्य? से ताल्लुक रखते हैं।
Tags :