🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी का ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान

👤
prativad
👁 2081 व्यूज
📍 भोपाल
वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी का ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान
अनंत अंबानी, यह प्रतिष्ठित अमेरिकी अवॉर्ड पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई बने
आयोजकों ने कहा, वनतारा ने पशु कल्याण का नया ग्लोबल बेंचमार्क सेट किया
हर जीव को सम्मान और सुरक्षा देना ही हमारा मकसद – अनंत अंबानी

वॉशिंग्टन 8 दिसंबर 2025। वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए अनंत अंबानी को अमेरिका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वनतारा के जरिए जानवरों के बचाव, इलाज, पुनर्वास और संरक्षण में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के साथ अनंत अंबानी ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया है। वह इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले यह अवॉर्ड अमेरिकी राष्ट्रपतियों जॉन एफ कैनेडी और बिल क्लिंटन सहित हॉलीवुड हस्तियों और कई वैश्विक नेताओं को दिया जा चुका है।

इस सम्मान के साथ एक बार फिर ‘वनतारा’ का काम दुनिया के सामने चर्चा में आ गया है। वनतारा आज दुनिया के सबसे अलग और बड़े वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स में शामिल है। यहां घायल, बीमार और संकट में पड़े जानवरों को नई जिंदगी देने के साथ-साथ विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने और उन्हें दोबारा सुरक्षित माहौल में लौटाने के लिए लगातार काम किया जाता है।

अवार्ड लेते हुए अनंत अंबानी ने कहा, “यह सम्मान मुझे ‘सर्वभूत हित’ यानी सभी जीवों की भलाई के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जानवर हमें जीवन में संतुलन और संवेदनशीलता सिखाते हैं। वनतारा के जरिए हमारा मकसद हर जीव को सम्मान, देखभाल और एक बेहतर जिंदगी देना है। हमारे लिए संरक्षण भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम के आयोजक 'ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी' ने अनंत अंबानी और वनतारा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वनतारा सिर्फ एक रेस्क्यू सेंटर नहीं, बल्कि जानवरों के इलाज, देखभाल और संरक्षण - तीनों को एक साथ जोड़ने वाला एक अनूठा मॉडल है। वनतारा ने यह दिखाया है कि बड़े पैमाने पर जानवरों की मदद कैसे की जा सकती है और यही मॉडल अब दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।

इस इंटरनेशनल इवेंट में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई बड़े नाम मौजूद थे, जिनमें डॉ. जॉन पॉल रोड्रीगेज़, मैथ्यू जेम्स, विलियम स्ट्रीट, थॉमस श्मिड, डॉ. माइकल एड्केसन और कैथलीन डुडजिंस्की शामिल रहे। भारत से डॉ. नीलम खैरे, डॉ. वी.बी. प्रकाश और डॉ. के.के. शर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Tags :