🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

IMDb Most Popular Movies 2025: ‘सैयारा’ टॉप पर, साल की सबसे कमाऊ फिल्म को भी छोड़ा पीछे

👤
prativad
👁 1284 व्यूज
📍 भोपाल
IMDb Most Popular Movies 2025: ‘सैयारा’ टॉप पर, साल की सबसे कमाऊ फिल्म को भी छोड़ा पीछे
13 दिसंबर 2025। IMDb की 2025 की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है और इस बार बाजी मारी है इंडियन सिनेमा की सुपरहिट लव स्टोरी ‘सैयारा’ ने। फिल्म ने न सिर्फ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी को पीछे छोड़ा, बल्कि लोकप्रियता के मामले में भी नंबर वन पोजिशन हासिल की।

इस लिस्ट में कुल 10 फिल्में शामिल हैं, जिनमें 5 बॉलीवुड और 5 साउथ सिनेमा से हैं। खास बात यह है कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ सिर्फ लोकप्रिय ही नहीं रहीं, बल्कि 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में भी शुमार हुईं। ये दोनों अब तक की सबसे बड़ी भारतीय एनिमेशन फिल्मों में गिनी जा रही हैं, जिन्होंने मिलकर दुनियाभर में 449.83 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया।

होम्बले फिल्म्स के लिए यह साल खास रहा। प्रोडक्शन हाउस की दो बड़ी फिल्में ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ IMDb की टॉप 5 मोस्ट पॉपुलर इंडियन फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। जहां एनिमेटेड महाकाव्य महावतार नरसिम्हा ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं पौराणिक एक्शन फिल्म कांतारा चौथे नंबर पर रही।

महावतार नरसिम्हा ने एक और इतिहास रचा। यह IMDb की सालाना सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय एनिमेशन फिल्म बन गई। पैन-इंडिया रिलीज और कई भाषाओं में उपलब्धता ने इसे देशभर में जबरदस्त पहचान दिलाई। वहीं, 2022 की सुपरहिट फिल्म का अगला अध्याय कांतारा: चैप्टर 1 अपनी पौराणिक कहानी और दमदार विजुअल्स के चलते दर्शकों की पसंद बनी रही।

होम्बले फिल्म्स इससे पहले भी KGF फ्रेंचाइजी, खासकर KGF: चैप्टर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस इतिहास रच चुकी है, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल है।

आगे भी होम्बले की लाइनअप भारी है। प्रभास के साथ तीन फिल्मों की डील तय है, जिसकी शुरुआत सालार: पार्ट 2 से होगी। इसके बाद 2027 और 2028 में दो और फिल्में आएंगी। इसके अलावा, ऋतिक रोशन के साथ एक नई पैन-इंडिया फिल्म और बहुप्रतीक्षित KGF: चैप्टर 3 भी पाइपलाइन में है।

कुल मिलाकर, IMDb की यह लिस्ट साफ इशारा करती है कि होम्बले फिल्म्स सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं गिन रहा, बल्कि भारतीय सिनेमा की सोच और ट्रेंड को भी नई दिशा दे रहा है। बदलते दर्शकों की पसंद और कंटेंट की ताकत का यह साफ सबूत है।
Tags :