🔴 TRENDING NOW!
सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत पेंटागन ने UFO फाइलें अब क्यों खोलीं? आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: रक्षा मंत्रालय ने 405 वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की सीएम डॉ. मोहन साइंस-टेक्नोलॉजी पर 5 साल में खर्च करेंगे 492 करोड़, कांग्रेस के शासनकाल में बजट था 6 करोड़

2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी

👤
prativad
👁 7 व्यूज
📍 भोपाल
2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित
दो वर्षों से हर सेक्टर में 14-15 फीसदी से ग्रोथ कर रहा राज्य

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि हम दो वर्षों से लगभग 14-15 फीसदी ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रहे हैं। विपक्ष कहता है कि बजट से ज्यादा कर्जा हो गया। विपक्ष को हिसाब ढंग से लगाना चाहिए। बात आंकड़ों पर होनी चाहिए। एक साल के अंदर अगर हमने लगभग 82 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, तो हमारा बजट 4 लाख 21 हजार करोड़ का था। नई सरकार को पुरानी सरकारों के लिए कर्ज का ब्याज भी देना पड़ता है, मूलधन भी देना पड़ता है। सरकार दलों के साथ बनती-बिगड़ती रहती है, लेकिन देनदारियों तो वही रहेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने केवल 82 हजार करोड़ कर्ज लिया है। अगर इस कर्ज को 4 लाख 21 हजार करोड़ में से घटा दो तो, तो साढ़े तीन लाख करोड़ कहां से आया। हमारी सरकार तीन परसेंट की लिमिट के दायरे में नेक नीति से काम कर रही है। ये हमारी अपनी भावना है। विपक्ष को बात को समझकर जनता के बीच में लाना चाहिए। कोई बैंक में अपना ऋण नहीं बताएगा, तो आने वाले समय में उसकी ग्रोथ-उसका विकास रुक जाएगा। बिजली से लेकर सड़क तक, सारे क्षेत्रों में प्रगति की है।

हर पांच साल में डबल करेंगे बजट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साल 2002-03 तक बजट केवल 20 हजार करोड़ रुपये का होता था। हम पांच साल में बजट को डबल करेंगे। ये बजट 2028 तक लगभग सवा तीन लाख करोड़ से करीब 7 लाख करोड़ तक पहुंचेगा। इस तरह अगले 5 साल में बजट फिर 7 से 14 लाख करोड़ का होगा, उसके अगले साल फिर हमारी सरकार होगी और बजट 14 से 28 लाख करोड़ का होगा। हमारा संकल्प है कि साल 2047 तक हमारी अर्थव्यवस्था 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी।
Tags :