🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

सार्वजनिक उड़ान के लिए तैयार है फ्रैक्टल एनालिटिक्स

👤
prativad
👁 964 व्यूज
📍 भोपाल
सार्वजनिक उड़ान के लिए तैयार है फ्रैक्टल एनालिटिक्स
फ्रैक्टल एनालिटिक्स की बाज़ार में दस्तक

मुंबई 5 फरवरी 2026। जब डेटा सिर्फ़ संख्या न रहकर रणनीति बन जाए, तब कंपनियाँ भविष्य गढ़ती हैं। एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुकी फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड अब भारतीय पूंजी बाज़ार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। कंपनी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 9 फरवरी 2026 को खुलेगा, जो 11 फरवरी 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की शुरुआत शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 से होगी।

₹857 से ₹900 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में पेश इस आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 16 शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह इश्यू न केवल आकार में बड़ा है, बल्कि महत्वाकांक्षा में भी—जहां फ्रैक्टल अपने अगले विकास चरण की नींव रखने जा रही है।

कुल मिलाकर यह आईपीओ दो हिस्सों में विभाजित है। ₹10,235 मिलियन का फ्रेश इश्यू कंपनी की बैलेंस शीट को मज़बूती देगा, जबकि ₹18,104 मिलियन का ऑफर फॉर सेल मौजूदा शेयरधारकों—क्विनैग बिडको लिमिटेड, टीपीजी फेट होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और जीएलएम फैमिली ट्रस्ट—द्वारा लाया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों के लिए ₹600 मिलियन तक का विशेष आरक्षण भी शामिल है।

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई पूंजी का उपयोग कंपनी अपनी अमेरिकी सब्सिडियरी में निवेश, कर्ज़ भुगतान, टेक इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, भारत में नए ऑफिस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सेल्स-मार्केटिंग सपोर्ट और रणनीतिक अधिग्रहणों में करेगी—यानी भविष्य की ग्रोथ के लिए एक सुव्यवस्थित रोडमैप।

(अनिल बेदाग)
Tags :