मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले: प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण
श्योपुर | 7 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। मादा चीता ‘आशा’ ने एक साथ पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। कूनो प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आशा अपने नवजात शावकों के साथ दिखाई दे रही है।
भारत में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर 24, कुल आबादी पहुँची 35
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए अभूतपूर्व क्षण बताया। उन्होंने लिखा कि आशा द्वारा पाँच शावकों को जन्म देना भारत की चीता संरक्षण यात्रा को नई मजबूती देता है। इसके साथ ही देश में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में चीतों की कुल आबादी अब 35 तक पहुँच चुकी है।
Kuno has witnessed a moment of pure pride as Aasha gives birth to five healthy cubs, strengthening India’s cheetah conservation journey.
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 7, 2026
With this, the number of Indian-born cubs rises to 24 and the total cheetah population reaches 35.
This achievement reflects the tireless… pic.twitter.com/rwMFpAtFn8
वन अमले और पशु चिकित्सकों की मेहनत लाई रंग
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय कूनो के वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के सतत प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क अब देश में वन्यजीव संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है और यह सफलता उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।
कूनो की यह उपलब्धि न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत है। चीता परियोजना अब सिर्फ प्रयोग नहीं, बल्कि नतीजों के साथ आगे बढ़ती कहानी बनती जा रही है।














