🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू, गैंगस्टर और नशा तस्करी पर 72 घंटे की निर्णायक कार्रवाई

👤
prativad
👁 1010 व्यूज
📍 भोपाल
पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू, गैंगस्टर और नशा तस्करी पर 72 घंटे की निर्णायक कार्रवाई
9 फरवरी 2026। पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क, नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 72 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों पर सीधा दबाव बनाना है।

ऑपरेशन की औपचारिक शुरुआत अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र से हुई, जहां कार्रवाई डीआईजी इंदरबीर सिंह की निगरानी में की गई। इस दौरान अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सोहेल मीर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। अभियान थाना कम्बो क्षेत्र के गांव माल और आसपास के इलाकों में चलाया गया।

डीआईजी इंदरबीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 तीन दिनों तक लगातार चलेगा और यह पंजाब सरकार व पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे पहले चलाया गया ऑपरेशन प्रहार-1 सफल रहा था और उसके ठोस परिणाम सामने आए थे। उसी अनुभव के आधार पर अब प्रहार-2 को ज्यादा व्यापक और सख्त तरीके से लागू किया गया है, ताकि गैंगस्टर नेटवर्क और नशा तस्करी की कमर तोड़ी जा सके।

एसएसपी सोहेल मीर के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सुबह से ही कई इलाकों में छापेमारी और जांच अभियान शुरू किया। अब तक 100 से अधिक लोगों को राउंडअप कर उनकी पहचान और गतिविधियों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखा जा सके।
Tags :