🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

बैंकों में जमा हुए 4 लाख करोड़ रुपये संदिग्ध, नोटिस भेजने की तैयारी

👤
DD
👁 19971 व्यूज
📍 New Delhi
बैंकों में जमा हुए 4 लाख करोड़ रुपये संदिग्ध, नोटिस भेजने की तैयारी
30 दिसम्बर 2016, नोटबंदी के बाद से अब तक बैंकों में जमा हुई रकम में करीब 4 लाख करोड़ रुपये संदिग्ध हो सकते हैं। आयकर विभाग के मुताबिक यह अघोषित आय जिन खातों में जमा हुई है, उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उन लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा, जो आय के स्रोत का खुलासा नहीं करेंगे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास मौजूद 17 दिसंबर तक के डेटा के मुताबिक 1.14 लाख खातों में यह 4 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। आयकर अधिकारियों का अनुमान है कि इस राशि में बड़ा हिस्सा उन लोगों का हो सकता है, जो कर चोरी में शामिल रहे हैं।



इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से इस रकम की वास्तविकता जानने और टैक्स रिटर्न से मिलान करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक टैक्स जमा करने वाले लोग बड़े पैमाने पर कैश नहीं रख सकते। अब तक विभाग की ओर से बैंक खातों में बड़ी राशि जमा कराने वाले करीब 5,000 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कुछ लोग सोच रहे हैं कि सरकार कुछ नहीं करेगी और नोट जमा करा रहे हैं। हम साप्ताहिक आधार पर डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं और अघोषित आय रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर हम चाहते हैं कि लोग आगे आएं और खुद अपना टैक्स चुकाएं।'
Tags :