🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

ओसामा के बेटे हमजा ने दी धमकी- अमेरिका से लूंगा पिता की हत्या का बदला

👤
Admin
👁 18966 व्यूज
📍 1
ओसामा के बेटे हमजा ने दी धमकी- अमेरिका से लूंगा पिता की हत्या का बदला
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ने अमेरिका को पिता की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। ऑनलाइन पोस्ट एक ऑडियो मैसेज में हमजा ने यूएस और उसके सहयोगी देशों के खिलाफ अल कायदा की लड़ाई को जारी रखने का वादा किया है। 21 मिनट की स्पीच "वी आर ऑल ओसामा"...

-SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक हमजा बिन लादेन की 21 मिनट की यह स्पीच "वी आर ऑल ओसामा" टाइटल से सामने आई है।

- इसमें हमजा ने कहा है- "हम तुम पर (अमेरिका) हमले करना जारी रखेंगे। हम तुम्हारे देश में और बाहर भी तुम्हें टारगेट कर रहे हैं। ये फलस्तीन, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी मुस्लिम देशों के लोगों के खिलाफ जारी तुम्हारे ऑपरेशन का जवाब है।"

- "जहां तक शेख ओसामा (ओसामा बिन लादेन) के लिए इस्लामिक नेशन की तरफ से बदला लेने की बात है तो यह सिर्फ ओसामा की मौत का ही बदला नहीं है, बल्कि यह उनका भी बदला है जिन्होंने इस्लाम की रक्षा की। अल्लाह उन पर रहम करे।"

हमजा के साथ संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी कमांडोज ने 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था।

- बता दें कि अल कायदा ने ही 11 सितंबर, 2001 को वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर से प्लेन टकराया था।

- ओसामा के ठिकाने से मिले डॉक्युमेंट्स से पता चला था कि उसके सहयोगी हमजा के साथ मिलकर संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे।

- इन डॉक्युमेंट्स को अमेरिका ने पिछले साल पब्लिश किया था।

- जिनके मुताबिक हमजा उस वक्त 20 साल था। 9/11 हमले से पहले वह अफगानिस्तान में पिता की तरफ से लड़ रहा था। हमजा पिता से मिलने पाकिस्तान भी जाता था।

Tags :