🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

मध्यप्रदेश में नये सूचना आयुक्त नियुक्त होंगे

👤
DD
👁 199021 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में नये सूचना आयुक्त नियुक्त होंगे
2 जनवरी 2017, शिवराज सरकार ने राज्य सूचना आयोग में नये सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की तैयारी प्रारंभ कर दी है। संभवतया दो नये सूचना आयुक्त नियुक्त हकिये जायेंगे। आगामी 10 जनवरी के बाद इनकी नियुक्ति हो जायेगी।



केंद्र के सूचना का अधिकार कानून के तहत मप्र राज्य सूचना आयोग में इस समय केडी खान मुख्य सूचना आयुक्त तथा आत्मदीप, सुखराज सिंह तथा हीरालाल त्रिवेदी सूचना आयुक्त हैं जोकि वर्ष 2019 में रिटायर होंगे। गोपालकृष्ण दण्डोतिया गत 23 अगस्त 2016 को तथा जयकिशन शर्मा 29 सितम्बर 2016 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कानून सूचना आयुक्त पद का कार्यकाल पाचं वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण करना होता है।



प्रदेश में सूचना के अधिकार कानून के तहत सूचना प्राप्त करने की जागरुकता आम लोगों में काफी बढ़ गई है तथा इनके त्वरित निराकरण हेतु आयोग में और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति आवश्यक समझी जा रही है। इसीलिये राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिये लोगों से बकायदा आवेदन भी मांग लिये गये हैं। सूचना आयुक्तों को राज्य के मुख्य सचिव के बराबर वेतन एवं भत्ते तथा अन्य सरकारी सुविधायें दी जाती है। आगामी 10 जनवरी तक लोगों से सूचना आयुक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।



राज्य सूचना आयोग के अवर सचिव पराग करकरे के अनुसार, सूचना का अधिकार कानून में उल्लेख है कि राज्य सरकार जितना उचित समझे उतनी संख्या में राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त कर सकती है लेकिन इनकी कुल संख्या दस से ज्यादा नहीं हो सकेगी। दो सूचना आयुक्त रिटायर हो चुके हैं तथा अब नये सूचना आयुक्त नियुक्त किये जायेंगे।







- डा.नवीन जोशी
Tags :