🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

सी.एम. हेल्पलाइन 181, अब तक करीब 22 लाख शिकायत का किया गया निराकरण

👤
प्रतिवाद
👁 18601 व्यूज
📍 Bhopal
सी.एम. हेल्पलाइन 181, अब तक करीब 22 लाख शिकायत का किया गया निराकरण
3 जनवरी 2017, प्रदेश में सुशासन और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये जुलाई-2014 से सी.एम. हेल्पलाइन 181 शुरू की गयी है। हेल्पलाइन के जरिये अब तक करीब 22 लाख शिकायत का निराकरण किया जा चुका है। सी.एम. हेल्पलाइन 181 टोल-फ्री नम्बर है। इस पर प्रतिदिन 30 से 40 हजार कॉल्स रिसीव किये जा रहे हैं। हेल्पलाइन में 200 से अधिक कॉल्स एक साथ रिसीव करने की व्यवस्था है।



सुशासन की स्थापना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना न केवल शासन तंत्र में पारदर्शिता लाता है, बल्कि गुणवत्ता को बढ़ाते हुए जवाबदेह व्यवस्था का निर्माण करता है। सी.एम. हेल्पलाइन का संचालन भोपाल स्थित कॉल-सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। यह कॉल-सेंटर प्रतिदिन प्रात: 7 से रात्रि 11 बजे तक लगातार कार्य कर रहा है। हेल्पलाइन नम्बर 181 पर किसी भी टेलीकाम सेवा कम्पनी के नेटवर्क से कॉल करने की सुविधा दी गयी है। नागरिकों की सुविधा के लिये कॉल पूर्णत: नि:शुल्क रखी गयी है। हेल्पलाइन में 3 प्रकार के कॉल, जिनमें शासकीय योजनाओं की जानकारी विषयक, शिकायत संबंधी और माँग एवं सुझाव विषयक कॉल रिसीव किये जाने की व्यवस्था की गयी है।



सी.एम. हेल्पलाइन 181 के प्रशासन एवं मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी लोक सेवा प्रबंधन विभाग को सौंपी गयी है। विभाग से बाहर शिकायतों के आवंटन के अधिकार अब जिला-स्तर पर ही जिला लोक सेवा प्रबंधकों को दिये गये हैं, ताकि तत्काल ऐसी शिकायतों का आवंटन किया जा सके। अब डोजियर के रूप में मासिक विभागीय रिपोर्ट-कार्ड की व्यवस्था भी की गयी है। सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिये जिले में पदस्थ विभागीय अधिकारियों को मास्टर-ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण दिलवाया गया है। मास्टर-ट्रेनर द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देशन में विकासखण्ड-स्तरीय लेवल-1 स्तर के अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
Tags :