एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश जारी
भोपाल 12 मार्च 2026। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी की सुचारू रूप से वितरण हो रहा है। इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है एवं लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थान एवं चिकित्सकीय संस्थान को छूट दी गई है, जो जारी रहेगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधि एवं चिकित्सकीय व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रह सके। एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जिलों को निर्देश दिये गये हैं। जिलों द्वारा इस क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ऐसी गतिविधियों, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है, उन्हें नियंत्रित करने पर भी जोर दिया गया है।
प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर: गोविंद सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 823
Related News
Latest News
- कलाव्योम फाउंडेशन के मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भव्य कवि सम्मेलन सम्पन्न
- इंडिया एआई मिशन के सहयोग से लॉन्च हुआ स्वदेशी वीडियो एआई मॉडल ‘वार्या’, कम लागत में बनाएगा प्रोफेशनल वीडियो
- भारत पर हमलों में यूरोपीय हथियारों का इस्तेमाल, नैतिकता का पाठ न पढ़ाए पश्चिम: जयशंकर
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस एवं अभिलेख सप्ताह 2026 का शुभारंभ, धरोहर संरक्षण पर हुआ मंथन
- स्कोडा ऑटो ने भारत में बढ़ाई RS विरासत, नई Kodiaq RS SUV लॉन्च करने का किया ऐलान
Latest Posts















