🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

'देश के 89 फीसदी हिस्से में सामान्य और भारी बारिश'

👤
Admin
👁 18353 व्यूज
📍 1
'देश के 89 फीसदी हिस्से में सामान्य और भारी बारिश'
देश के 89 प्रतिशत हिस्से में सामान्य और अत्यधिक बारिश हुई है और अनेक हिस्सों में अच्छा मानसून प्राप्त हुआ है हालांकि गुजरात के एक बड़े हिस्से में मानसून की आधिक कमी दर्ज की गई है। देश में एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच 254 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो एक प्रतिशत अधिक है।भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि देश के 26 प्रतिशत हिस्से में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है जबकि 63 प्रतिशत हिस्से में सामान्य बारिश हुई है। केवल 11 प्रतिशत हिस्से में कम बारिश हुई है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। केवल चार उप क्षेत्र में कम बारिश दर्ज की गई है। इसमें गुजरात और सौराष्ट्र एवं कच्छ क्षेत्र में 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा ने भी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि विदर्भ और मराठवाडा जैसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से क्रमश: 78 और 66 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान कच्छ और पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढने की स्थितियां हैं।कल के पूर्वानुमान में आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है जबकि उत्तरराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा , गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंेकण, गोवा में कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
Tags :