🔴 TRENDING NOW!
स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती और रिक्त पदों को लेकर नीतिगत चुनौतियां: जानिए मुख्य बिंदु तारों की छांव में निखरेगा मध्यप्रदेश का पर्यटन: प्रदेश के 6 गांवों में आकार ले रही है 'एस्ट्रो विलेज' परियोजना AI अगले दशक में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? Anthropic रिसर्चर ने जताई 10% से ज्यादा आशंका सिंगापुर PM की ₹26.6 करोड़ सैलरी से मोदी की ₹20 लाख कमाई तक, हर्ष गोयनका की पोस्ट पर छिड़ी बहस मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के विस्तार से निवेश, रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं

तो आज कंगना होती एडल्ट फिल्मों की हिरोइन

👤
DD
👁 19249 व्यूज
📍 Mumbai
तो आज कंगना होती एडल्ट फिल्मों की हिरोइन
फिल्म 'गैंगस्टर' से एंट्री मारने वालीं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने एक बड़ा खुलासा किया है. अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से सबको चौंका देने वाली कंगना ने एक एक चेट शो में सबको चौंकाने वाली बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना का कहना है कि अगर उन्हें गैंगस्टर फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत करने का मौका नहीं मिला होता तो शायद आज वे एडल्ट फिल्मों में काम करती हुईं नजर आ रही होतीं.



कंगना का कहना है कि यदि 'गैंगस्टर' नहीं मिलती तो शायद वह एडल्ट फिल्मों से अपना करियर शुरु कर लेतीं. अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए कंगना ने कहा कि 'गैंगस्टर' से पहले उन्हें एक एडल्ड फिल्म का ऑफर मिला था. हालांकि, उन्हें लगा था यह फिल्म उनके लिए सही नहीं है, लेकिन वह इसे करने को तैयार हो गई थीं.



कंगना का कहना है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक बयान में कंगना ने बताया, 'फिर मैंने एक फोटोशूट किया और इसके लिए उन्होंने जो कपड़े दिए वह बिल्कुल ट्रांसपैरेंट था. उसे पहनना न के बराबर था. फिर लगा कि यह गलत है, मैं इस फिल्म से शुरुआत नहीं कर सकती.'



कंगना ने बताया कि वह उस फिल्म को छोड़ चुकी थीं, जिस वजह से प्रड्यूसर उनपर काफी भड़के हुए थे. कंगना ने बताया कि तब वह केवल 17-18 साल की थीं. उन्होंने बताया कि तब वह हर ऑफर को हां कह दिया करती थीं.



कंगना रनौत पर्दे पर जितनी बोल्ड और बिंदास हैं, असल जिंदगी में भी वो उतनी ही बेबाक हैं. जहां कुछ सेलेब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने से हिचकिचाते हैं वहीं कंगना हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं. अपने और ऋतिक के मामले में भी कंगना ने बेबाकी से अपनी राय रखी थी.



गौरतलब है कि आज कंगना का नाम बॉलीवुड की कामयाब हिरोइनों में शुमार है. कंगना अपनी तीन फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं. कंगना रनौत जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'रंगून' में नजर आएंगी.
Tags :