×

सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 140

अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

12 अप्रैल 2026। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों में निरंतर कार्य हो रहा है जो धरातल पर नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है सिवनी जिले में पहला स्टार्ट-अप प्रारंभ करने वाली सुश्री रंजीता धुर्वे। ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सरकारी मदद से अगरबती उद्योग में 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही एक मशीन को 10 मशीन तक ले जाने और टर्न ओवर 25 लाख तक ले जाने की अद्भुत उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सुश्री धुर्वे बताती है कि पंच परमेश्वरी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एक मशीन से शुरू किए गए अगरबत्ती उद्योग ने आज 10 मशीनों तक का सफर तय कर लिया है, जिससे 10 महिलाओं को रोजगार मिला है। वे बताती हैं कि उन्होंने अपने उद्योग में 10 लाख का निवेश किया है और वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपये तक पहुंचाया है। उनका यह स्टार्ट-अप अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री बनाता है। यह सिवनी जिले का प्रथम स्‍टार्ट-अप है।

सुश्री रंजीता धुर्वें पति नरेन्‍द्र धुर्वें अनुसुचित जनजाति वर्ग से हैं। ग्राम लुघरवाडा तहसील सिवनी निवासी हैं । वर्ष 2023 में स्टार्ट-अप पंच परमेश्‍वरी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्रीज प्रा. लिमिटेड. अगरबत्‍ती उद्योग प्रारंभ किया। शुरू में एक मशीन से यह उद्योग प्रारंभ किया था। वर्तमान में उनके पास 10 मशीनें है और 10 महिलाओं को इस उद्योग में रोजगार प्रदान किया है। प्रारंभ में इस उद्योग में 10 लाख का निवेश किया। सुश्री धुर्वे की उड़ान यहीं नहीं रुकती। वे कहती हैं कि उन्हें एमएसएमई विभाग की योजनाओं की जानकारी है। उनकी अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की योजना भी है, जो उनके सपनों को और भी बड़ा बनाती है। वे बताती हैं कि जिला उद्योग केंद्र, सिवनी का सहयोग उनके लिए फायदेमंद रहा है।

Related News

Global News