×

कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी जैसी पार्टियों ने बहनों के अधिकारों पर डाका डाला, उनके मंसूबे कभी नहीं होंगे पूरे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 129

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं हो सका, इस पर कांग्रेस संसद में मना रही थी जश्न
प्रियंका गांधी को शर्म आनी चाहिए, जो पहले बड़ी-बड़ी बातें करती थीं- लड़की हूं लड़ सकती
कांग्रेसियों का तो इतिहास ही महिला विरोधी रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विपक्ष के विरोध में आसमान में छोड़े काले गुब्बारे
महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्ष को घेरने के लिए भाजपा ने शुरू की जन-आक्रोश महिला पदयात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-आक्रोश महिला पदयात्रा में हुए शामिल
बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर जनआक्रोश यात्रा में की सहभागिता

20 अप्रैल, 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम,2023) लागू करने में रोड़ा अटकाने पर कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं हो सका, इस पर कांग्रेस संसद में जश्न मना रही थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को शर्म आनी चाहिए, जो पहले बड़ी-बड़ी बातें करती थीं- लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन अब प्रियंका ने बहनों के अधिकारों का गला घोट दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसियों के परिवार की महिला विरोधी परंपरा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी 40 साल पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद के माध्यम से पटलकर बहनों को उनके अधिकारों से दूर रखा था। कांग्रेसियों का तो इतिहास ही महिला विरोधी रहा है। जनआक्रोश पद यात्रा में महिला सांसद, विधायक, महिला जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जागरूक महिलाएं एवं कार्यकता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को एम.व्ही.एम मैदान पर आयोजित जन-आक्रोश महिला पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विपक्ष के विरोध के लिये आसमान में काले गुब्बारे छोड़े।

नारी सबकुछ भूल सकती है, लेकिन अपमान कभी नहीं भूलती
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में अटका कर कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी जैसी पार्टियों ने बहनों के अधिकारों पर डाका डाला है। लेकिन हम उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे, बहनों को उनके हक से वंचित रखना असंभव है। आज इस आयोजन में प्रदेशभर से बहनें अपने अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाने के लिए आई हैं। देश का इतिहास गवाह है कि जब-जब बहनों पर परेशानियां आईं हैं, बहनों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाइयों ने सदैव संघर्ष किया है। चाहे महामना मदनमोहन मालवीय हों, महात्मा ज्योतिबाराव फुले हों, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हों, भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी हों और अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सबकुछ भूल सकती है, लेकिन कभी अपना अपमान नहीं भूलती है। एनडीए सरकार ने आह्वान किया था कि लोकसभा में पक्ष-विपक्ष के सभी दल एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराएंगे। लेकिन संख्या बल के आधार पर ऐसा नहीं हो सका। देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने वालों को सजा दिलाई जाएगी, जिन्होंने माताओं-बहनों के साथ अन्याय किया। देशभर की बहनें इसके लिए कभी विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

विपक्ष की बेशर्मी के खिलाफ बहनों की जन-आक्रोश पदयात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी बहनें इसके खिलाफ जन- आक्रोश महिला पदयात्राओं में शामिल हो रही हैं। हमारी तो मातृ सत्ता रही है, जहां देश और देवी-देवताओं के नाम में माताओं को सर्वोपरि रखा जाता है। प्रदेश की बहनों ने विपक्ष की बेशर्मी को सबके सामने लाने के लिए लोकतांत्रित तरीका अपनाते हुए सड़कों पर मार्च करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार हर कदम पर बहनों के मान-सम्मान और बेहतरी लिए उनके के साथ खड़ी है। इसलिए प्रदेश की प्रत्येक नगर पालिका और नगर निगम में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

महिला आरक्षण बहनों के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है : श्री खंडेलवाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महिला आरक्षण उनके सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। यह कोई राजनीतिक घटना नहीं थी। इसका विरोध कर विपक्ष ने नारी शक्ति का खुला अपमान किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा से विधानसभाओं और लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत देना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष ने सदन में कुठाराघात किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी बहनों को शब्दों में नहीं धरातल पर सशक्त करना चाहते थे। उन्होंने नि:शुल्क शौचालय, उज्जवला गैस, नल से जल, मुद्रा योजना, तीन तलाक को खत्म करना, लाड़ली बहना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाओं के जरिए महिला और बेटियों को आगे बढ़ाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में अड़ंगा लगाने वाले सभी दलों का हम विरोध करते हैं। सैकड़ों सालों के बाद हमारी बहनों को संसद में आवाज बुलंद करने का मौका मिलने वाला था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे नेताओं ने बहनों को संसद में बराबरा का दर्जा नहीं मिलने दिया। उनकी सोच बहनों के लिए हमेशा विरोधी रही है। श्री खंडेलवाल ने कार्यक्रम में मौजूद माताओं-बहनों से आह्वान किया कि वे आक्रोश यात्राओं के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव और जन-जन तक कांग्रेस सहित विपक्ष के द्वारा किए गए पाप को बताएं।

पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस जन-आक्रोश पदयात्रा में शामिल होने के लिए बहनें प्रदेश के कोने-कोने से आई हैं। वे महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपने मन के भाव मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष प्रकट करना चाहती हैं। देश की आजादी के बाद 78 साल से बहनें संसद की दहलीज पर खड़ी थीं, लेकिन विपक्ष ने उनका सपना पूरा नहीं होने दिया। आज प्रदेश की बहनें मुख्यमंत्री जी से संबल और मार्गदर्शन लेने के लिए यहां आई हैं।जन आक्रोश पदयात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related News

Global News