🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

नोकिया-6 एंड्रॉयड फोन लॉन्च, अभी भारत में नहीं मिलेगा

👤
DD
👁 24879 व्यूज
📍 New Delhi
नोकिया-6 एंड्रॉयड फोन लॉन्च, अभी भारत में नहीं मिलेगा
नोकिया फोन बनाने का अधिकार खरीदने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया-6 एंड्रॉयड फोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन में एंड्रॉयड 7.0 यानी नौगट है और इसका स्क्रीन फुल एचडी 5.5 इंच है. इसमें 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास लगा है.



फोन का रैम 4 जीबी और इंटर्नल स्टोरेज 64 जीबी है. ड्यूल सिम फोन में 3000 mAh की बैटरी है. फोन के होम बटन में फिंगर प्रिंट स्कैनर लगाया गया है. कैमरा की बात करें तो f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है. फोन में तेज आवाज के लिए ड्यूल एम्प्लीफायर्स का इस्तेमाल किया गया है.



भारत में नोकिया के फैन्स को फिलहाल निराशा हाथ लग सकती है क्योंकि नोकिया 6 फिलहाल सिर्फ चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वहां इसे JD.com से खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत करीब 16 हजार 750 रुपए होगी. कंपनी ने कहा है कि फिलहाल दूसरे मार्केट में इस फोन को बेचने का उसका इरादा नहीं है. हालांकि, नोकिया एंड्रॉयड सीरीज में यह पहला फोन है और उम्मीद है कि आगे और भी फोन लॉन्च किए जा सकते हैं.



2016 के शुरुआत में नोकिया ने घोषणा की थी कि उसने नोकिया ब्रांड के मोबाइल फोन और टैबलेट के निर्माण के लाइसेंस एचएमडी को दिए हैं. नोकिया अपना हैंडसेट कारोबार 5.4 अरब यूरो में माइक्रोसॉफ्ट को बेचने के बाद भी नोकिया ब्रांड की मालिक थी. एचएमडी ने नोकिया ब्रांड और डिजायन अधिकार के इस्तेमाल को लेकर नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट दोनों के साथ समझौता किया था.



Tags :