30 अप्रैल 2026। मैरिको लिमिटेड के प्रमुख निहार शांति पाठशाला फनवाला (NSPF) कार्यक्रम ने पिछले सप्ताह आयोजित राष्ट्रीय वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 के सफल समापन के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस चैंपियनशिप में क्षेत्रीय भाषा माध्यम के सरकारी स्कूलों के प्रभावशाली अंग्रेज़ी सीखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश और झारखंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विशेष पहचान बनाई।
क्षेत्रीय भाषा माध्यम के स्कूलों में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया वर्ड पावर चैंपियनशिप, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और अलवर (राजस्थान) जैसे हिंदी भाषी राज्यों में अंग्रेज़ी साक्षरता की कमी को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां प्रारंभिक शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं का वर्चस्व है। मैरिको के शिक्षा सहयोगी लीप फॉर वर्ड द्वारा संचालित यह वार्षिक प्रतियोगिता, जो अपनी तरह की भारत की एकमात्र राष्ट्रीय स्तर की अंग्रेज़ी साक्षरता चैंपियनशिप है और अमेरिकी स्पेलिंग बी से प्रेरित है, विद्यार्थियों का मूल्यांकन पठन, वर्तनी, शब्दावली, अर्थ और समझ के आधार पर किया जाता है, जिससे उनकी भाषा का पूरा विकास होता है।
विशेष रूप से, इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश और झारखंड की राज्य सरकारों द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया है। मध्य प्रदेश में इसे राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा संचालित राज्य ओलंपियाड पहल में शामिल किया गया है, जबकि झारखंड में इसे आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) चैंपियनशिप के अंतर्गत संस्थागत रूप दिया गया है। अपनी शुरुआत से अब तक NSPF कार्यक्रम से देशभर में 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है, जो इसे एक प्रभावशाली और विस्तार योग्य शिक्षा मॉडल के रूप में स्थापित करता है।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 के दौरान, भोपाल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, गोविंदपुरा (BHEL) की कक्षा 5 की छात्रा कुमार आराध्या पराशर ने बेहतरीन अंग्रेज़ी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं झारखंड में रामगढ़ स्थित कैंट गर्ल्स मिडिल स्कूल की कक्षा 3 की छात्रा कुमारी लक्ष्य कुमार वर्णवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस बारे में बात करते हुए, मैरिको लिमिटेड के मुख्य विधिक अधिकारी, ग्रुप जनरल काउंसिल और सीएसआर समिति के सचिव, अमित भसीन ने कहा, “निहार शांति पाठशाला फनवाला वर्ड पावर चैंपियनशिप भारत के शिक्षा तंत्र में सतत और उद्देश्य-आधारित सहयोग के प्रभाव का एक सशक्त उदाहरण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप, यह कार्यक्रम बुनियादी भाषा और साक्षरता के परिणामों को सुदृढ़ कर रहा है, साथ ही क्षेत्रीय भाषा माध्यम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली अंग्रेज़ी शिक्षा की पहुंच का विस्तार कर रहा है। जैसे-जैसे यह पहल विभिन्न राज्यों में विस्तार कर रही है, यह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, समालोचनात्मक सोच और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर रही है। मैरिको में हमारा मानना है कि भाषा विश्वास और अवसर का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, और NSPF कार्यक्रम के माध्यम से हम एक समावेशी और विस्तार योग्य मॉडल का समर्थन करने पर गर्व महसूस करते हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा प्राथमिकताओं के अनुरूप है।”
शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 में NSPF कार्यक्रम का व्यापक स्तर और सहभागिता इस प्रकार रही:
मध्य प्रदेश: 8,38,096 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया, 42,999 क्लस्टर स्तर तक पहुंचे, 364 ने जिला स्तर के लिए पात्रता हासिल की और प्रत्येक कक्षा के शीर्ष 4 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की।
झारखंड: 9,16,400 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया, 1,16,466 क्लस्टर स्तर तक पहुंचे, 29,182 ब्लॉक स्तर के लिए चयनित हुए, 680 जिला















