🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

आधार के नए फॉर्मेट की खबरें फर्जी, सरकार ने किया खंडन

👤
prativad
👁 811 व्यूज
📍 भोपाल
आधार के नए फॉर्मेट की खबरें फर्जी, सरकार ने किया खंडन
3 मई 2026। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि साल के अंत तक आधार कार्ड का फॉर्मेट बदलकर इसे सिर्फ एक फोटो और क्यूआर कोड तक सीमित किया जा सकता है। इस पर UIDAI ने साफ किया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव या योजना विचाराधीन नहीं है।

प्राधिकरण के मुताबिक, इस तरह की भ्रामक खबरें लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर रही हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही निर्भर रहें।

यूआईडीएआई ने कहा है कि आधार से जुड़ी सभी विश्वसनीय जानकारियां उसके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और प्रेस सूचना ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।

साथ ही, मीडिया संस्थानों से भी अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि के ऐसी खबरों को बढ़ावा न दें, ताकि जनता के बीच गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।
Tags :