🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

खेतों में जुगाड़ या इनोवेशन? आम के पेड़ों पर लटकते प्याज़

👤
prativad
👁 844 व्यूज
📍 भोपाल
खेतों में जुगाड़ या इनोवेशन? आम के पेड़ों पर लटकते प्याज़
5 मई 2026। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले में इन दिनों आम के बागों में एक अलग ही नज़ारा देखने को मिल रहा है। यहां किसान आम के पेड़ों पर प्याज़ लटकाकर फलों को तेज़ गर्मी और कीड़ों से बचाने का प्रयोग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस तरीके से न तो आम के स्वाद पर असर पड़ता है और न ही उसकी गुणवत्ता पर।

किसान महेंद्र के मुताबिक, जैसे प्याज़ को इंसानों को लू से बचाने में मददगार माना जाता है, उसी तरह यह आम के फलों को भी गर्मी के असर से बचाता है। साथ ही इसकी गंध कीड़ों को दूर रखने में कारगर साबित होती है।

दूसरी ओर, मटकूली स्थित सरकारी बागवानी उद्यान में कीट नियंत्रण के लिए अलग तरीका अपनाया जा रहा है। यहां पेड़ों पर केमिकल-मिश्रित पानी से भरी बोतलें लटकाई जा रही हैं, जिससे कीड़ों को नियंत्रित किया जा सके। उद्यान प्रभारी सदाशिव कानाटे के अनुसार, यह तरीका कीटों को आकर्षित कर उन्हें प्रभावी रूप से रोकने में मदद करता है।

भीषण गर्मी और कीटों की चुनौती के बीच किसानों के ये प्रयोग उनके नवाचार और जुगाड़ क्षमता को दिखाते हैं। बदलते मौसम में फसलों को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के देसी और तकनीकी उपाय अब तेजी से अपनाए जा रहे हैं।
Tags :