×

स्कोडा ऑटो इंडिया ने समृद्ध फीचर्स से लैस कोडिएक 4x4 के साथ “लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी” को नई परिभाषा दी।

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 110

कोडिएक रेंज में किए गए नए संवर्द्धन पहुँच, स्पोर्टीनेस और प्रीमियम लक्ज़री को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं। साथ ही, यह उन्नत तकनीक की अतिरिक्त परत भी जोड़ते हैं
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स अब कोडिएक में उपलब्ध
लाउंज वेरिएंट आकर्षक वैल्यू-लक्ज़री पेशकश के साथ बेहतर पहुँच प्रदान करता है
स्पोर्टलाइन वेरिएंट अतिरिक्त फीचर्स के साथ स्कोडा ऑटो की मोटरस्पोर्ट डीएनए को प्रदर्शित करता है
सेलेक्शन एल एंड के व्यापक ऑल-राउंड और ऑल-टेरेन लक्ज़री के साथ प्रीमियम अनुभव को नई परिभाषा देता है
विश्वसनीय 2.0 टीएसआई इंजन, जो 150 किलोवाट की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है, अपनी दमदार परफॉर्मेंस जारी रखता है
सात-स्पीड ड्यूल-क्लच डीएसजी ट्रांसमिशन पूरी रेंज में स्टैंडर्ड।

मुंबई 12 मई 2026। नई कुशाक की शुरुआत के बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी दूसरी पीढ़ी की कोडिएक में कई नए अपडेट्स पेश किए हैं। इन संवर्द्धनों के साथ, ब्रांड ने अपने लक्ज़री 4x4 फ्लैगशिप को व्यापक रूप से नया स्वरूप दिया है। साथ ही, “लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी” के अपने दर्शन को और सशक्त किया है।अप्रैल 2025 में भारत में स्पोर्टलाइन और सेलेक्शन एल एंड के ट्रिम्स में लॉन्च की गई कोडिएक को बाद में लाउंज वेरिएंट के साथ और विस्तारित किया गया। अब 2026 में यह तीन अलग-अलग पेशकशों के साथ और अधिक स्पष्ट पहचान के साथ प्रवेश कर रही है। इनमें से प्रत्येक वेरिएंट विशेष ग्राहक आकांक्षाओं—बेहतर पहुँच, अधिक स्पोर्टीनेस और बिना किसी समझौते वाली प्रीमियम लक्ज़री—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साथ ही, कोडिएक की परिष्कृतता, बहुउपयोगिता, ऑफ-रोड क्षमता और आकर्षक ऑन-रोड डायनेमिक्स जैसी विशिष्ट खूबियों को भी बरकरार रखा गया है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “2025 में अपने अब तक के सबसे सफल वर्ष और 2026 की रिकॉर्डतोड़ पहली तिमाही के बाद, हम अपने फ्लैगशिप कोडिएक को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसे अपडेट कर रहे हैं। 2026 के इन संवर्द्धनों के साथ हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—अब हर लक्ज़री 4x4 आकांक्षा के लिए एक कोडिएक उपलब्ध है, चाहे वह बेहतर पहुँच हो, अधिक स्पोर्टीनेस हो या प्रीमियम परिष्कृतता। ये नए फीचर्स पहले से ही आकर्षक इस मॉडल को और मजबूत बनाते हैं तथा सार्थक और समयानुकूल उत्पाद सुधारों पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं। कोडिएक भारत और वैश्विक स्तर पर स्कोडा के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है और आज यह वास्तव में ‘लक्ज़री, ऐज़ इट शुड बी’ का प्रतिनिधित्व करती है।”
कोडिएक लाउंज लाउंज वेरिएंट वैल्यू, स्पेस और बहु उपयोगिता के उत्कृष्ट संयोजन के साथ कोडिएक रेंज को और अधिक सुलभ बनाता है। इसमें स्टैंडर्ड रूप से 786 लीटर का विशाल बूट स्पेस उपलब्ध है। पाँच-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश की गई कोडिएक लाउंज उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जो बेहतरीन वैल्यू के साथ कोडिएक की मूल खूबियों—2.0 टीएसआई इंजन, सात-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन और 4x4 क्षमता—को बनाए रखना चाहते हैं।केबिन में ग्रे सूएडिया फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ ही, इसमें कोडिएक की विशिष्ट आरामदायक सुविधाएँ शामिल हैं, जिनमें स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ, शिफ्ट पैडल्स के साथ टू-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अतिरिक्त अकॉस्टिक इंसुलेशन, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग कॉलम पर एर्गोनॉमिक रूप से स्थित गियर सेलेक्टर सहित कई अन्य फीचर्स शामिल हैं।
कोडिएक स्पोर्टलाइन बेहद डायनेमिक व्यक्तित्व के साथ, कोडिएक स्पोर्टलाइन को स्कोडा ऑटो की मोटरस्पोर्ट विरासत से प्रेरणा मिली है। वर्ष 2026 के लिए, स्पोर्टलाइन को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) के व्यापक पैकेज के साथ और उन्नत बनाया गया है। इनमें एडेप्टिव फ्रंट-लाइटिंग सिस्टम (एएफएस) के साथ एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट असिस्ट विद वार्निंग एंड ब्रेकिंग रिएक्शन, लेन असिस्ट, साइड असिस्ट (ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और लेन चेंज असिस्ट), रियर ट्रैफिक अलर्ट और एग्जिट वार्निंग सिस्टम शामिल हैं।इसके प्रीमियम स्थान को और मजबूत करते हुए, पहले केवल सेलेक्शन एल एंड के में उपलब्ध फीचर्स—जैसे 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट और हॉरिज़ॉन्टल लाइट स्ट्रिप के साथ फ्रंट ग्रिल—अब स्पोर्टलाइन ट्रिम में भी उपलब्ध हैं।अपने स्पोर्टी स्वभाव के अनुरूप, कोडिएक स्पोर्टलाइन में ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर स्टाइलिंग एलिमेंट्स, ब्लैक सूएडिया इंटीरियर्स, शिफ्ट पैडल्स के साथ स्पोर्ट थ्री-स्पोक लेदर मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एल्युमिनियम पैडल्स और परफॉर्मेंस से प्रेरित अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

कोडिएक सेलेक्शन एल एंड केसेलेक्शन एल एंड के, कोडिएक रेंज और स्कोडा ऑटो इंडिया के पोर्टफोलियो में लक्ज़री के सर्वोच्च स्तर का प्रतिनिधित्व करना जारी रखता है। वर्ष 2026 के लिए इसे भी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) पैकेज से सुसज्जित किया गया है, जिससे इसकी सुरक्षा और तकनीकी पेशकश को और अधिक उन्नत बनाया गया है।केबिन को कॉन्यैक लेदर अपहोल्स्ट्री से सजाया गया है। इसके साथ ही, फ्रंट एर्गो सीट्स में न्यूमेटिक मसाज, वेंटिलेशन, हीटिंग और पावर एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। स्टीयरिंग व्हील पर प्रतिष्ठित लॉरिन एंड क्लेमेंट इंसिग्निया अंकित है, जबकि केबिन शानदार कारीगरी और कोडिएक की दमदार 4x4 क्षमता का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करता है। यह किसी भी प्रकार के रास्ते पर परिष्कृत लक्ज़री का अनुभव प्रदान करता है।
प्रमाणित और विशिष्ट2026 कोडिएक में विश्वसनीय 2.0 टीएसआई इंजन दिया गया है, जो 150 किलोवाट की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसकी शक्ति सात-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के माध्यम से चारों पहियों तक पहुँचती है। एमक्यूबी37 प्लेटफॉर्म पर आधारित कोडिएक का निर्माण छत्रपति संभाजीनगर स्थित स्कोडा ऑटो इंडिया के संयंत्र में किया जाता है।इस अपडेट में इनोवेटिव मल्टी-फंक्शन स्मार्ट डायल्स को बरकरार रखा गया है। इनमें स्पर्श-संवेदनशील रोटरी कंट्रोलर्स और इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दिए गए हैं, जो एचवीएसी, सीट वेंटिलेशन, ऑडियो सेटिंग्स और ड्राइव मोड्स को सहज रूप से नियंत्रित करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
कोडिएक की विरासतभारत में पहली बार वर्ष 2017 में एक लक्ज़री सेवन-सीटर 4x4 के रूप में पेश की गई कोडिएक ने एक ऐसा मानक स्थापित किया, जो आज भी कायम है। इसी के साथ स्कोडा ऑटो की एसयूवी नामकरण परंपरा की भी शुरुआत हुई, जिसमें नाम ‘K’ से शुरू होकर ‘Q’ पर समाप्त होते हैं। बाद में यही दर्शन भारत-विशिष्ट मॉडलों, जैसे कुशाक और काइलाक, तक भी विस्तारित किया गया।कोडिएक का नाम अमेरिका के अलास्का स्थित कोडिएक द्वीपसमूह और वहाँ पाए जाने वाले कोडिएक भालू से प्रेरित है। यह मजबूती, शक्ति और प्राकृतिक परिवेश की अनगढ़ सुंदरता का प्रतीक है।

स्कोडा की रेसिंग डीएनएमोटरस्पोर्ट एक सदी से भी अधिक समय से स्कोडा ऑटो की डीएनए का अभिन्न हिस्सा रहा है। यही विरासत भारत में कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में दिखाई देती है, जहाँ टर्बोचार्ज्ड इंजन, वास्तविक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सटीक हैंडलिंग और आकर्षक ड्राइविंग डायनेमिक्स ड्राइविंग अनुभव को परिभाषित करते हैं।सब-4 मीटर एसयूवी काइलाक से लेकर स्लाविया सेडान, कुशाक मिड-साइज़ एसयूवी, कोडिएक लक्ज़री 4x4 और सीमित संख्या में उपलब्ध ऑक्टाविया आरएस तक, स्कोडा ऑटो इंडिया विभिन्न सेगमेंट्स में परफॉर्मेंस-आधारित इंजीनियरिंग प्रदान करती है। स्पोर्टलाइन और मॉन्टे कार्लो जैसे ट्रिम्स के माध्यम से ब्रांड अपनी मोटरस्पोर्ट विरासत, इंजीनियरिंग क्षमता और विशिष्ट स्पोर्टी पहचान को लगातार प्रदर्शित करता रहा है, जिसका सशक्त उदाहरण कोडिएक स्पोर्टलाइन है।

Related News

Global News