🔴 TRENDING NOW!
पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू तीन साल में सिर्फ 58 दिन चली MP विधानसभा, पांच दिन के सत्र पर विपक्ष नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार मैरिको ने अपनी प्रमुख CSR शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया साँची पैकेटबंद दूध की नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी

पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन,वीडियो में देखिए उनकी सादगी

👤
prativad
👁 532 व्यूज
📍 Delhi
पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन,वीडियो में देखिए उनकी सादगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने नई दिल्ली में की मेट्रो ट्रेन में यात्रा
शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक जनता से किया संवाद
प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह का गंभीरता से पालन कर रहा मध्यप्रदेश

14 मई 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का कितना असर है, इसकी बानगी 14 मई को नई दिल्ली में देखने को मिली। इस अपील के मद्देनजर सीएम डॉ. यादव ने आम आदमी की तरह नई दिल्ली में कारकेड की जगह मेट्रो ट्रेन से सफर किया। इतना ही नहीं, उन्होंने जनता से संवाद भी किया। उन्होंने सह यात्रियों से उनके विचारों को जाना। उन्होंने जनता को और जनता ने उन्हें बताया कि विश्वास और विकास साथ-साथ कैसे चल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। सीएम डॉ. मोहन यादव वो सब उपाय कर रहे हैं, जिससे देश के लिए डॉलर बचे और देश की विदेश पर निर्भरता कम हो। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सबको पालन करना चाहिए। यह देश हित में है। देश को मजबूत स्थिति में लाना है तो जीवन पद्धति में अनुशासन और परिवर्तन लाना पड़ेगा।



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। इस दौरान उनका जनता से आत्मीय संवाद भी हुआ। कुछ महिलाओं ने उनसे कहा कि मध्यप्रदेश बहुत खूबसूरत है। वे प्रदेश के कई हिस्से घूम चुकी हैं। इस पर सीएम डॉ. मोहन ने उन्हें धन्यवाद कहा। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने उनके साथ प्रदेश की योजनाओं की जानकारी लेकर उनकी तारीफ की। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने इस सफर के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, ईंधन बचत और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मेट्रो जैसे साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करने वाला एक सकारात्मक संदेश है।”

एमपी सरकार ने बनाई गाइडलाइन
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर हमारी सरकार ने अच्छे से काम किया है। हम भी इस पर काम कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हम सब मिलकर इस पर अमल करेंगे। इस पर अमल करने से देश के लिए डॉलर बचेगा, हमारी विदेश पर निर्भरता कम होगी। हमारी सरकार वर्चुअल रूप से कैबिनेट करने, मंत्रियों और निगम मंडल के पदाधिकारियों को इसके लिए प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। हमने इस अपील को लेकर एक गाइडलाइन बनाई है। हम उसकी तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

अपने काफिले की कम कर दीं गाड़ियां
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पहले ही अपने कारकेड में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने कैबिनेट में मंत्रियों से भी वर्तमान वैश्विक संकट को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर मध्यप्रदेश गंभीरता से इस पर अमल करेगा। अब उनके दौरे के दौरान वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी। सभी मंत्री भी सफर में कम गाड़ियों का इस्तेमाल करेंगे।
Tags :