19 मई 2026। Motorola India ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन moto g37 POWER, moto g37 और वायरलेस ईयरबड्स moto buds 2 लॉन्च किए हैं। कंपनी ने moto g37 POWER को अपने सेगमेंट का “सबसे पावरफुल स्मार्टफोन” बताया है, जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
7000mAh बैटरी और 5G परफॉर्मेंस पर जोर
moto g37 POWER में 7000mAh बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक बैकअप दे सकता है। इसके साथ 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड बैटरी केयर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
स्मार्टफोन में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। AI आधारित RAM Boost फीचर के जरिए RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
मजबूत डिजाइन और 120Hz डिस्प्ले
फोन में 6.7 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें Color Boost और Smart Water Touch जैसी तकनीकें भी मौजूद हैं।
ड्यूरेबिलिटी के लिए स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64 रेटिंग दी गई है। फोन वीगन लेदर फिनिश और Pantone curated कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
AI कैमरा और Dolby Atmos ऑडियो
moto g37 और moto g37 POWER दोनों में 50MP Quad-Pixel AI कैमरा सिस्टम दिया गया है। कैमरा सेटअप में Google AI आधारित एडिटिंग फीचर्स जैसे AI Magic Eraser, AI Photo Unblur और Reimagine शामिल हैं।
फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
moto buds 2 में मिलेगा 55dB ANC
moto buds 2 में 11mm और 6mm ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर्स, LDAC सपोर्ट और हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो फीचर दिया गया है।
ईयरबड्स में 55dB तक Dynamic Active Noise Cancellation (ANC), 6 माइक्रोफोन और Crystal Talk AI तकनीक दी गई है, जिससे कॉलिंग क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है।
कंपनी के अनुसार moto buds 2 कुल 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Gaming Mode और moto AI इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
moto g37 POWER एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hello UI के साथ आता है। कंपनी ने Android 17 अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
कीमत और उपलब्धता
moto g37 POWER दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा:
4GB + 128GB : 15,999 रुपये
8GB + 128GB : 18,999 रुपये
वहीं moto g37 की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
moto buds 2 की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है।
तीनों डिवाइस की बिक्री 25 मई 2026 से Flipkart, Motorola India और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
जियो ऑफर भी मिलेगा
कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत जियो यूजर्स के लिए 18 महीनों तक 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का फ्री एक्सेस देने की घोषणा की है। नियम और शर्तें लागू होंगी।















